भारत को ‘इण्डिया’ बनाने की संकल्पना अंग्रेजों की उपज | ‘इण्डिया से भारत की ओर’ विषय पर रुक्टा (राष्ट्रीय) की व्याख्यान माला

सांभरलेक (जयपुर)

राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांभरलेक में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की इकाई के तत्वावधान में स्वतन्त्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘इण्डिया से भारत की ओर’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे की प्रतिमा के माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अब कॉलेजों में होगा गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान, जारी हुए आदेश | छवि बनाने के लिए पहली बार हायर एजूकेशन के प्लेटफार्म का इस्तेमाल

मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने भारतीय साहित्य और शास्त्रों की चर्चा करते हुए कहा कि पुराणों और स्मृतिग्रन्थों में भारत का नाम भारतवर्ष, आर्यावर्त्त, ब्रह्मावर्त्त आदि मिलते हैं। आजकल हिन्दुस्तान नाम भी प्रचलन में आ रहा है, फिर ये इण्डिया की संकल्पना कहां से आई। इस सन्दर्भ में उन्होंने बताया कि अंग्रेज जो भारत में केवल व्यापार के उद्देश्य से आये थे, धीरे-धीरे उन्होंने यहां अपने उपनिवेश स्थापित कर लिये। यहां की शिक्षा, संस्कृति और सभ्यता पर कुठाराघात किया और देखते ही देखते अपना निरंकुश साम्राज्य स्थापित कर लिया। उन्होंने ही भारत को इण्डिया बनाने की कोशिश की, लेकिन हम उनकी इस धारणा को सफल नहीं होने देंगे।

इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति सनातन है, सर्वदा वैभव सम्पन्न और समृद्ध रही है, भविष्य में भी हम इसे अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम भारतीय थे, भारतीय हैं और भारतीय ही रहेंगे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रुक्टा (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष डाॅ. दीपक कुमार शर्मा  ने भारतीय संस्कृति के आंतरिक और बाह्य स्वरूप को स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तविक अर्थ में स्वतन्त्रता वह होती है जो अपने स्व को अभिव्यक्त करती हो। आज हमें हमारी सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना है। भविष्य में जैसा भारत हम देखना चाहते हैं, उसका बीजारोपण तथा पौध-संवर्धन आज करना होगा।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो. रुबेन सरन माथुर ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

Good News: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी, 48 हजार पदों पर होगी भर्ती, एक्जाम की डेट फिक्स, जानिए डिटेल

योगी सरकार के आदेशों को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने दिखाया ठेंगा, विरोध में उतरे शिक्षक, जानिए क्या  है पूरा मामला

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है? आप तो बच्चों की सेहत बनाने चले थे! पर स्कूलों में हो रहा है इनके जीवन से ऐसा खिलवाड़!!

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला