मथुरा में रेलवे कर्मचारी का बेरहमी से मर्डर, सोते समय दिया वारदात को अंजाम

मथुरा 

मथुरा में मंगलवार देर रात रेलवे के एक कर्मचारी का उस समय बेरहमी से मर्डर कर दिया गया जब वह पशु बांधने के नोहरे में सो रहा था। बुधवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मर्डर क्यों किया गया; इसकी वजह सामने नहीं आई है।

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

हत्या की वारदात का आज सुबह उस समय पता चला जब रेलवे कर्मचारी अपने घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन जब उनको नोहरे पर देखने आए तो चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान 55 वर्षीय गुलाब सिंह के रूप में हुई है। वह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। घटना मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में अदुकी गांव की है जहां यह रेलवे कर्मचारी पशु बांधने के स्थान पर सो रहा था। मृतक व्यक्ति वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मनमोहन, तुम जग रखवाले…

पुलिस के अनुसार गुलाब सिंह ने एक हफ्ते पहले भैंस खरीदी थी। भैंस को वह अपने नोहरे में बांधता था। जिसकी देखरेख के लिए वह वहीं सोते थे। नौहरा घर से करीब 100 मीटर दूर है। नोहरे में गुलाब सिंह मंगलवार की रात को सोए थे। बुधवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला।

हत्या की जानकारी सूचना मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह थाना हाई वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से हत्या के कारणों को जानने के साथ ही मौके से साक्ष्य  तलाशने का प्रयास किया। लेकिन हत्या के कोई कारण नहीं पता चल सके।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मनमोहन, तुम जग रखवाले…

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और कुलदीप को जगह, चहल बाहर | जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

गहलोत सरकार ने देर रात किए कई RAS अफसरों के तबादले, कई ADM और SDM बदले, यूनिवर्सिटीज में भी अदला बदली

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA

देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी, जानें तीनों पत्नियों के बारे में