अब कॉलेजों में होगा गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान, जारी हुए आदेश | छवि बनाने के लिए पहली बार हायर एजूकेशन के प्लेटफार्म का इस्तेमाल

जयपुर 

राजस्थान में गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए अब प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों को जरिया बनाया जाएगा। इसके तहत कॉलेजों में आठ दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने आदेश भी जारी कर दिए हैं

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

दरअसल गहलोत सरकार 4 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है इसी के सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए कॉलेजों में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों को गिनाई जाएंगी हायर एजूकेशन में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कॉलेजों का इस्तेमाल होगा फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग ने इस सेलिब्रेशन की तैयारियों के निर्देश कॉलेजों को दे दिए हैं

माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है? आप तो बच्चों की सेहत बनाने चले थे! पर स्कूलों में हो रहा है इनके जीवन से ऐसा खिलवाड़!!

सूत्रों ने बताया कि इस आयोजन के पीछे सरकार का मकसद युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का है। इसी को ध्यान में रखकर आयोजनों की रूपरेखा बनाई गई है। आयोजनों के तहत बताया जाएगा कि सरकार ने अपने इस कार्यकाल में क्या किया।  बताया गया कि सरकार की पॉजिटिव छवि को प्रोजेक्ट करने के लिए ही सरकार ने 4 साल का कार्यकाल पूरा करने का सेलिब्रेशन मनाने के लिए कॉलेजों का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय संयुक्त निदेशक डॉ. शैला महान की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी कॉलेजों में 19 से 26 दिसंबर तक मॉडल स्टेट राजस्थान, राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से संबंधित विषयों पर विभिन्न आयु / कक्षा वर्ग अनुसार निबंध, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार महाविद्यालय स्तर पर दिए जाएंगे आयोजनों के तहत  सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के छात्रों से सरकार की योजनाओं के बारे में सवाल पूछे जाएंगे

पहली बार कॉलेज प्लेटफार्म का इस्तेमाल
राजस्थान में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार को अपनी छवि बनाने के लिए; वह भी चुनाव से ठीक एक साल पहले कॉलेजों के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना पड़ रहा हो। हालांकि NSS के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाती रही है चाहे वह पुरानी हों या नई। लेकिन सरकार ने अपने कार्यकाल में क्या-क्या काम किए, यह बताने के लिए इस तरह का सेलिब्रेशन पहली बार कॉलेजों में हो रहा है

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है? आप तो बच्चों की सेहत बनाने चले थे! पर स्कूलों में हो रहा है इनके जीवन से ऐसा खिलवाड़!!

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला