अदालतों में तारीख पर तारीख से मिलेगी मुक्ति? हर 10 लाख आबादी पर 100 जज नियुक्त करने की उठी मांग, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन 26 नवंबर संविधान दिवस पर हर 10 लाख आबादी पर 100 न्यायाधीश नियुक्त करने और अखिल भारतीय न्यायिक आयोग बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगा।

एफआईआर दर्ज है तो क्या सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी? राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाए 4 बड़े सवाल, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने एफआईआर और आपराधिक मुकदमा लंबित होने पर सरकारी नियुक्ति रोकने के सवाल को लार्जर बेंच भेजा। चार महत्वपूर्ण कानूनी सवालों पर होगा फैसला।

भरतपुर में महिला पहलवानों का महा मुकाबला, 30 नवंबर से 31वां राष्ट्रीय दंगल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के बीच होगी जोर आजमाइश

भरतपुर में 30 नवंबर से जघीना गेट स्थित राज मंदिर स्कूल में 31वां महारानी किशोरी राष्ट्रीय महिला कुश्ती दंगल आयोजित होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे।

8 टेबल, 220 खिलाड़ी और 13 जिलों की चुनौती, पहली बार भरतपुर बनेगा राजस्थान के टेबल टेनिस का अखाड़ा, आयोजन के लिए चुकाना होगा हॉल का किराया

भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में पहली बार राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। 13 जिलों के करीब 220 खिलाड़ी 17 टेबल पर मुकाबले करेंगे।

600 नए विद्यार्थियों के सामने रखी गई बड़ी जिम्मेदारी, कृषि की पढ़ाई सिर्फ डिग्री नहीं, किसानों और देश का भविष्य संवारने का संकल्प भी है

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर में दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि, मत्स्य विज्ञान और सामुदायिक विज्ञान के 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

भुसावर में सेवा और संवेदना का अनूठा संगम, पक्षियों को मिलेगा अपना आशियाना, जरूरतमंदों के मददगारों को मिलेगा ‘दीनबंधु सम्मान’

भुसावर में मुस्कान एक पहल संस्था 29 नवंबर को विशाल पक्षी घर का शुभारंभ और दीनबंधु सम्मान समारोह आयोजित करेगी। संस्था 15 सेवा प्रकल्पों के जरिए कर रही मानव सेवा।

जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी में लुटाया ऐसा प्यार, 500-500 के नोटों से बनी 2 करोड़ की मालाएं पहनाईं, नजारा देख गांव रह गया दंग

मथुरा के नगला फौदा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने दोनों सालों को 500 रुपये के नोटों से बनी एक-एक करोड़ की विशाल माला पहनाई। वीडियो वायरल।

खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार पर कहर: कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत

राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा के पास खड़े ट्रक से क्रूजर टकरा गई। हादसे में महाराष्ट्र के धुले जिले के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।

सवाई माधोपुर में दवा के नाम पर बड़ा खेल, दो लाख की संदिग्ध दवा जब्त, फर्म मालिक से निर्माता तक पर कार्रवाई

सवाई माधोपुर के राजबाग में औषधि नियंत्रण विभाग ने करीब दो लाख रुपये की रेबिट्रा डीएसआर दवा जब्त की। एसबी एसोसिएट, वितरक और निर्माता के खिलाफ कार्रवाई।

रंगोलियों में उकेरा बाल विवाह के खिलाफ संदेश, भरतपुर की छात्राओं ने लिया कुरीति मिटाने का संकल्प

भरतपुर के एसवीके बालिका विद्यालय में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।