केंद्रीय कर्मचारियों का DA फाइनल, अब इतना मिलेगा | AICPI के ताजा आंकड़े आए सामने

नई दिल्ली 

7th Pay Commission, DA hike, Employees DA Hike : AICPI के ताजा आंकड़े सामने आने के बाद अब लगभग यह फ़ाइनल हो चुका है कि केंद्रीय कर्मचारियों का DA कितना बढ़ने वाला है। अब कर्मचारियों को सिर्फ आदेश जारी होने का इन्तजार है। उम्मीद की जा रही है कि सितम्बर में केंद्र सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

सामने आया ‘लाल डायरी’ का रहस्य, बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले पन्ने | सीएम के बेटे और RCA के चुनाव में लेनदेन का जिक्र

DA में इस बढ़ोतरी की वजह हैं। जून 2023 के AICPI इंडेक्स में बड़ा उछाल आया है। जून का इंडेक्‍स उछलकर 136.4 अंक पर पहुंच गया है। इससे पहले मई में यह आंकड़ा 134.7 अंक पर था। यानी जून में 1.7 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री द्वारा जारी AICPI के इन ताजा आंकड़ों के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों के DA में चार फीसदी बढ़ोतरी तय है। बीएस; अब आदेश जारी होने का इन्तजार है। कर्मचारियों को जुलाई महीने से इसका भुगतान किया जाना है। चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों का DA अब 46 फीसदी हो जाएगा। जुलाई महीने से उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

इस समय देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी सहित पेंशनर्स को फिलहाल 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब अगली छमाही जुलाई के लिए भी महंगाई भत्ते में वृद्धि के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जारी आंकड़े के तहत महंगाई भत्ते में अब 4 फीसदी वृद्धि होना तय है। जिसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़कर 46% हो जाएगा। केंद्र सरकार सितम्बर में इसके आदेश जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि जुलाई 2022 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता सूचकांक 374 रहा। जिसके बाद अगस्त में इसमें वृद्धि देखी गई। अगस्त-सितंबर-अक्टूबर-नवंबर दिसंबर 2022 में यह 381 पहुंचा था। जनवरी 2023 में यह 382 पहुंचा। फरवरी में इसके आंकड़े 382 रिकॉर्ड किए गए थे। मार्च में 384 , अप्रैल में 386 के बाद मई महीने में आंकड़े बढ़कर 388 हो गए थे। वहीं जून के आंकड़े जारी किए गए हैं। जून के उपभोक्ता सूचकांक में आंकड़ा 393 रिकॉर्ड किया गया है।

ऐसे में 12 महीने की औसत सूचकांक के आधार पर महंगाई भत्ता 46.23 फीसद बनता है। नियम के अनुसार पूर्णांक में ही महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है।

ऐसे में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि तय है। यानी महंगाई भत्ता बढ़कर 46% हो जाएगा। जनवरी 2024 में भी इसमें 4 प्रत‍िशत का ही इजाफा देखने को म‍िलता है तो DA 50 प्रत‍िशत पर पहुंच जाएगा न‍ियमानुसार उसके बाद इसे शून्‍य कर द‍िया जाएगा और डीए की रकम को मूल वेतन में जोड़ द‍िया जाएगा

साल में दो बार बढ़ता है DA
सरकार की तरफ से हर साल में दो बार केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाया जाता है इसे 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू क‍िया जाता है सरकार का वित्त मंत्रालय इसे मंजूरी देता है

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

सामने आया ‘लाल डायरी’ का रहस्य, बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले पन्ने | सीएम के बेटे और RCA के चुनाव में लेनदेन का जिक्र

RAS के 905 पदों के लिए आए बम्पर आवेदन, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इतनों ने किया अप्लाई

कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर रोक, इस डेट के बाद नहीं होंगे तबादले

टैक्स डिडक्शन क्लेम के लिए की ये गलती तो आ जाएगा नोटिस, ऐसे नजर रख रहा है Income Tax विभाग

कौन हैं डा. तारिक मंसूर जिन्हें भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय टीम का बनाया खास चेहरा | यहां जानिए पार्टी की क्या है रणनीति