इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

चंडीगढ़ 

हरियाणा के  एडेड कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता अब साफ़ हो गया है। यहां की सरकार ने राज्य भर के एडेड कॉलेजों में लगी शिक्षक भर्ती से रोक हटा ली है। इस रोक के हटने के बाद अब असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने कुछ पैरामीटर भी तय किए हैं।

अब कॉलेजों में होगा गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान, जारी हुए आदेश | छवि बनाने के लिए पहली बार हायर एजूकेशन के प्लेटफार्म का इस्तेमाल

आपको बता दें कि हरियाणा में 97 सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों और प्रिंसिपलों की भर्ती प्रक्रिया पैरामीटर तय नहीं होने से अटकी हुई थी। अब पैरामीटर तय किए जाने के बाद भर्ती से भी रोक हटा ली गई है। इससे 1400 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल के 51 पदों पर नियुक्ति हो सकेगी।

योगी सरकार के आदेशों को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने दिखाया ठेंगा, विरोध में उतरे शिक्षक, जानिए क्या  है पूरा मामला

भर्ती के लिए ये बनाए पैरामीटर
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संशोधित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों के मूल्यांकन के लिए 6 पैरामीटर तय किए गए हैं। इंटरव्यू के लिए 12.5 अंक निर्धारित किए गए हैं। एजुकेशन रिकॉर्ड के लिए 40, एक्सपीरिएंस और शोध के लिए 20 अंक तय किए गए हैं। एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन (PHD, J-आरएफ-नेट और सेट) के लिए 15 मिलेंगे। सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों (NSS, NCC, गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पॉजीशन) के लिए 7.5 और खेल के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।

Good News: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी, 48 हजार पदों पर होगी भर्ती, एक्जाम की डेट फिक्स, जानिए डिटेल

इंटरव्यू की तीन सब कैटेगरी
साक्षात्कार को आगे तीन सब कैटेगरी रखी गई हैं। विषय ज्ञान के लिए पांच अंक दिए जाएंगे, जिसमें चयन समिति द्वारा चुने गए विषय पर चार से पांच मिनट की प्रस्तुति, संचार कौशल और आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) ज्ञान के लिए 4.5 अंक और व्यक्तित्व (पर्सनैलिटी) के लिए 3 अंक शामिल हैं।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

Good News: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी, 48 हजार पदों पर होगी भर्ती, एक्जाम की डेट फिक्स, जानिए डिटेल

योगी सरकार के आदेशों को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने दिखाया ठेंगा, विरोध में उतरे शिक्षक, जानिए क्या  है पूरा मामला

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है? आप तो बच्चों की सेहत बनाने चले थे! पर स्कूलों में हो रहा है इनके जीवन से ऐसा खिलवाड़!!

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला