आगरा में आधी रात को पत्नी का कत्ल, रातभर लाश के पास बैठा रहा पति; सुबह थाने पहुंच कर पुलिस को बताई ये वजह

आगरा 

Agra: आगरा में शुक्रवार आधी रात के बाद सदर थाना क्षेत्र की  सरस्वती विहार कॉलोनी में नर्स का कत्ल उसी के पति ने चाकू से गोदकर कर दिया। रात भर वह लाश के पास बैठा रहा। सुबह होते ही वह थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपनी पत्नी का खून कर दिया है।

पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। दोनों अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। वहां सुलह करके दोनों घर लौट आए। रात तीन बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ इस दौरान पति ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को मार डाला सुबह होने तक शव के पास बैठा रहा सुबह होते ही थाने गया और बोलै उसने पत्नी का खून कर दिया है  पुलिसकर्मी उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में कर लिया।

पुलिस के अनुसार सरस्वती विहार कालोनी की रहने वाली 32 वर्षीय मंजू गोला की शादी 12 वर्ष पहले गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू पेशे से नर्स थी, जबकि गोविंद फोटोग्राफर है। दंपती के तीन बच्चे हैं। मंजू के नर्स होने के चलते स्टाफ और परिचितों के लगातार फोन आते थे। इससे पति उस पर शक करने लगा, जिसे लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा। दोनों के स्वजन कई बार उनके बीच में सुलह करा चुके थे।

शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ, दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत लेकर सदर थाने पहुंच गए। वहां कुछ घंटे बाद उनमें सुलह हो गई थी। गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। रात करीब तीन बजे उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। घटना के समय बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘हम आपकी बखिया उधेड़ देंगे…’ | पतंजलि मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अमानुल्लाह की टिप्पणी पर बवाल, पूर्व जजों ने खोला मोर्चा, बोले; यह तो सड़क पर मिलने वाली धमकी जैसा

अब UPI के जरिये बैंक खातों में जमा हो सकेगा कैश डिपॉजिट, RBI का ऐलान | ऐसे काम करेगा ये सिस्टम

OMG! इस सीट पर एक ही नाम के पांच उम्मीदवार, वोटर कंफ्यूज | Lok Sabha Election-2024

राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने किया सुसाइड, हाथ की नसें काटीं

CMO में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला | बैट से सिर पर करता रहा ताबड़तोड़ वार, CCTV में कैद हुई घटना

ACB ने डॉक्टर से बरामद किया 85 हजार कैश | मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत का आरोप

बैंक मैनेजर ने ऋण देने के एवज में मांगी सवा लाख घूस, अपने घर पर लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

याद पुरानी…

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें