सोलापुर
महाराष्ट्र के सोलापुर से एक हैरान कर देने वाली खबर है।IT इंजीनियर जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें IT इंजीनियर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग तरह -तरह के सवाल पूछ रहे हैं कि यह क्या जायज है।
खास बात ये है कि दो जुड़वां बहनों की शक्ल, रंग और कद काठी एक जैसी है ही। यहां तक कि उनकी पसंद भी एक जैसी है। इन जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी रचाई है। वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। उनके नाम पिंकी और रिंकी हैं। इनके पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।
पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है।
इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम लिखकर मैसेज करें
चूहे का कत्ल हुआ या फिर उसके फेफड़े-लीवर हो गए थे खराब, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये हुआ खुलासा
अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान