सुबह की सैर पर निकले वकील को सरेआम भून डाला | CCTV में कैद खौफनाक कत्लकांड

मिर्जापुर (Mirzapur) में दिनदहाड़े वकील रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात और भागते वक्त बाइक स्टार्ट न होने का खौफनाक दृश्य।

मिर्जापुर 

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में टहलने निकले वरिष्ठ अधिवक्ता और ग्राम प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाकर बेहद करीब से गोलियों से भून डाला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई—और पूरा मंजर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में जो दिख रहा है, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं… लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि यहां ‘कट’ बोलने वाला कोई नहीं था।

सीनियरिटी का खेल अब खत्म | रेलवे बोर्ड का नया फॉर्मूला लागू, प्रमोशन का पूरा गणित बदला

सुबह की सैर कर रहे रिंकू सिंह को दो बदमाशों ने घेर लिया। बाइक पर आए हमलावरों में पीछे बैठे शख्स ने देसी तमंचा निकाला और बिना एक पल गंवाए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली इतनी नजदीक से मारी गई कि बचने का कोई मौका ही नहीं मिला।

वारदात के बाद जो हुआ, उसने इस खौफनाक कहानी में एक अजीब मोड़ जोड़ दिया। भागते वक्त हत्यारों की बाइक अचानक स्टार्ट नहीं हुई। कुछ सेकंड के लिए दोनों अपराधी वहीं फंसे रहे—और तभी आसपास के लोग हिम्मत जुटाकर उनकी तरफ बढ़े। लेकिन अगले ही पल पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा लहराया… और लोग ठिठक गए।

फिर हत्यारा खुद आगे बैठा, बाइक स्टार्ट की—और दोनों मौके से फरार हो गए। ये पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और हर कोई यही पूछ रहा है—“अगर बाइक स्टार्ट नहीं होती, तो क्या कहानी वहीं खत्म हो जाती?”

मृतक रिंकू सिंह न सिर्फ वरिष्ठ अधिवक्ता थे, बल्कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव में प्रधान पति भी थे। ऐसे में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, खासकर प्रधानी से जुड़ा विवाद, बड़ा कारण माना जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और नामजद तहरीर भी मिल चुकी है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

तीन-तीन जन्मतिथि, तीन बार 10वीं… दस्तावेज़ों की जांच में फंसा ‘मोनू’ | कोर्ट के आदेश पर FIR

ट्रांसफर की आहट से शिक्षक जगत में हलचल | शिक्षा मंत्री बोले—अब सेकंड ग्रेड टीचर्स की बारी

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।