आगरा (Agra) के मलपुरा क्षेत्र में होटल के कमरे में सनसनीखेज हत्या (Murder) हुई, जहां प्रेमिका ने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है।
आगरा
आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित मलपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह जो हुआ, उसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। एक होटल का कमरा अचानक ऐसी वारदात का गवाह बन गया, जहां प्यार, विवाद और शक की कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक और महिला होटल में चेक-इन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही खून-खराबे में उलझ गए। शुरुआत शराब और बातचीत से हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बिगड़ा कि कमरे के अंदर मौत का सीन तैयार हो गया।
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ। इसी दौरान महिला ने पहले हथौड़े से युवक के सिर पर हमला कर दिया। युवक जमीन पर गिरा तो मामला यहीं नहीं रुका—इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद होटल में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला लगातार चिल्लाती रही—“मैंने उसे मार डाला… मैंने उसे मार डाला।” आवाज सुनकर होटल स्टाफ कमरे तक पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और विवाद भी चल रहा था। इसी तनाव ने इस पूरे घटनाक्रम को जन्म दिया।
सूत्रों के मुताबिक महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। वहीं दोनों के बीच दूर के रिश्ते (मामा-भांजी) की बात भी सामने आ रही है। आशंका है कि पूरी वारदात पहले से योजना बनाकर अंजाम दी गई, क्योंकि महिला कथित तौर पर हथियार साथ लेकर होटल पहुंची थी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और होटल के CCTV फुटेज व कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
