पहले कहासुनी… फिर गोलियों की गूंज | बीच बाजार हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद पूरा खेल

दौसा (Dausa) के लालसोट (Lalsot) में ढाबे पर कहासुनी के बाद हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीना की गोली मारकर हत्या (Murder), CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

लालसोट (दौसा)

दौसा जिले के लालसोट में शुक्रवार दोपहर एक मामूली कहासुनी ने खूनी अंजाम ले लिया। जमात चौराहे के पास कोथून रोड स्थित एक ढाबे पर बैठे युवकों के बीच शुरू हुई बहस कुछ ही मिनटों में गोलियों की आवाज में बदल गई—और एक हिस्ट्रीशीटर की जिंदगी वहीं से फिसलती चली गई।

हवा का झोंका… और यमुना में मौत का मंजर | वृंदावन में सैलानियों से भरी नाव पलटी, 10 की मौत, कई लापता

बताया जा रहा है कि ढाबे पर खाना खा रहे कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। माहौल इतना गरमा गया कि सभी बाहर आ गए। इसी दौरान एक युवक ने अचानक फायर झोंक दिया। गोली सीधी धर्मेंद्र उर्फ योगेंद्र मीना (27) को लगी, जो खेड़ला (मंडावरी) का रहने वाला था।

घायल हालत में उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा के मुताबिक, उसे गनशॉट इंजरी लगी थी, जो जानलेवा साबित हुई।

धर्मेंद्र मीना मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज थे। यही वजह है कि पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

सस्पेंशन खत्म, सीधी नई कुर्सी | हाईकोर्ट के एक फैसले से कई जजों की कुर्सियां हिलीं

सीएमओ में अंदरखाने बड़ा बंटवारा | किस अफसर को मिला ‘पावर पैक’ पोर्टफोलियो, कौन संभालेगा पूरा संभाग?

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अब ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें पूरी वारदात कैद होने की बात सामने आ रही है।

आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लालसोट में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—जहां खाना खाने बैठे लोग अचानक मौत के गवाह बन गए।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

तीन-तीन जन्मतिथि, तीन बार 10वीं… दस्तावेज़ों की जांच में फंसा ‘मोनू’ | कोर्ट के आदेश पर FIR

ट्रांसफर की आहट से शिक्षक जगत में हलचल | शिक्षा मंत्री बोले—अब सेकंड ग्रेड टीचर्स की बारी

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।