नई दिल्ली
Rajasthan News: दिल्ली में CM भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) द्वारा राजस्थान के भाजपा (BJP) सांसदों को ब्रेकफ़ास्ट का न्यौता भेजा गया; लेकिन गफलत ऐसी हो गई कि न्यौता कांग्रेस (Congress) सांसदों के पास भी पहुंच गया। गलती जब अहसास हुआ तो कांग्रेस सांसदों को बड़ी विनम्रता के साथ ब्रेकफ़ास्ट पर आने के लिए मना किया गया। फिर कम्यूनिकेशन नहीं हो पाने की वजह से कांग्रेस के एक सांसद ब्रेकफ़ास्ट पर पहुंच गए। वहां जब उनको पता लगी तो उन्होंने अपने आपको काफी असहज महसूस किया।
दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आज दिल्ली के बीकानेर हाउस (Bikaner House) में ब्रेकफास्ट पर बुलाया था। लेकिन आवासीय आयुक्त (ARC) अंजू ओम प्रकाश ने इसका न्यौता कांग्रेस के सांसदों को भी भेज दिया। उन्होंने समझा राजस्थान के सभी सांसदों को ब्रेकफास्ट के लिए बुलावा भेजना है। फिर क्या था उन्होंने राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के सभी सांसदों को भी फोन करके बुलावा भेज दिया। जबकि निमंत्रण सिर्फ़ बीजेपी सांसदों को भेजा जाना था।
जब सभी को बुलावा चला गया तब आवासीय आयुक्त कार्यालय को अपनी गलती का अहसास हुआ और अपनी गलती को सुधारते हुए आवासीय आयुक्त कार्यालय ने फोन कर सभी कांग्रेस सांसदों को बड़ी विनम्रता के साथ ब्रेकफ़ास्ट पर आने के लिए मना किया। लेकिन इस दौरान मजेदार वाकया ये हुआ कि मना करने की सूचना करौली-धोलपुर से कांग्रेस के सांसद भजनलाल जाटव तक नहीं पहुंच पाई और वह तब तक बीकानेर हाउस ब्रेकफ़ास्ट के लिए पहुंच चुके थे। वहीं उनको पता लगा तो उन्होंने अपने आप को बड़ा ही असहज महसूस किया। दरअसल जब भजनलाल जाटव को ब्रेकफास्ट में आने से मना करने के लिए दोबारा फोन किया गया तब वो फोन नहीं उठा पाए थे और जानकारी ना होने की वजह से पहुंच गए।
ब्रेकफास्ट में कौन-कौन पहुंचा?
दिल्ली बीकानेर हाउस में राजस्थान बीजेपी के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए आयोजित ब्रेकफास्ट में कई केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सांसदों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद राव राजेंद्र सिंह, पीपी चौधरी, मंजू शर्मा, राजेंद्र गहलोत, सीपी जोशी, मन्नालाल रावत और दामोदर अग्रवाल पहुंचे थे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
