बोकारो (Bokaro) में दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार को सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी गई थी अवैध रकम।
बोकारो
दक्षिण पूर्व रेलवे के धनबाद–आद्रा मंडल में उस समय सनसनी फैल गई, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।
मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई। दरोगा प्रधान कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार राय ने 27 फरवरी को सीबीआई के समक्ष लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि भोजूडीह, बोकारो स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे में तैनात जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) रविंद्र कुमार साइट ऑफिस के लिए बिजली कनेक्शन दिलाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार संबंधित कंपनी रेलवे के ट्रैक डबलिंग प्रोजेक्ट में काम कर रही है और आद्रा डिवीजन में उसका निर्माण कार्य जारी है। इसी प्रोजेक्ट के तहत भोजूडीह में बनाए गए साइट ऑफिस के लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत थी। आरोप है कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए ही जूनियर इंजीनियर ने अवैध रकम की मांग कर दी।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी ने पूरा जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक जैसे ही आरोपी इंजीनियर ने रिश्वत की रकम ली, सीबीआई टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही विभागीय गलियारों में खलबली मच गई। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस अवैध वसूली में कोई और कर्मचारी भी शामिल था या नहीं। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
