भरतपुर (Bharatpur) में लायंस क्लब कोहिनूर (Lions Club Bharatpur Kohinoor) द्वारा आयोजित इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम में बचत और निवेश के महत्व पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को निवेश के गुर सिखाए।
भरतपुर
भरतपुर में एक निजी होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैसों की बात सिर्फ खर्च की नहीं, बल्कि समझदारी से बचत और निवेश की हुई। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से हुए इस आयोजन ने लोगों को यह अहसास कराया कि ‘कमाना ही काफी नहीं, संभालना भी जरूरी है।’
क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा—आय का एक हिस्सा बचाना और उसे सुरक्षित जगह निवेश करना ही खुशहाल भविष्य की असली कुंजी है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए म्युचुअल फंड के संयुक्त तत्वावधान में ‘इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम’ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ अवनीश शर्मा और अजय शर्मा ने निवेश की बारीकियों को बेहद सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बचत और निवेश के बीच का फर्क स्पष्ट करते हुए बताया कि दोनों ही जीवन में जरूरी हैं, लेकिन सही जगह निवेश करना आज के समय की सबसे बड़ी समझदारी है। प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बार-बार एक ही बात दोहराई—भविष्य के लिए निवेश टालना नहीं चाहिए।
कार्यक्रम सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को हल्का बनाया, तो वहीं संयोजक लायन प्रमोद खंडेलवाल ने समय की कीमत समझाते हुए समय पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए लॉटरी के जरिए आकर्षक उपहार भी दिए। इस पहल ने कार्यक्रम में उत्साह और अनुशासन दोनों जोड़ दिए।
इस दौरान शहर के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे और क्लब के सक्रिय सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। अंत में संयोजक प्रमोद खंडेलवाल ने सभी का आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रेलवे कर्मचारी 10 रुपये के शक में बर्खास्त, 24 साल भुगता दर्द! | हाईकोर्ट बोला—सबूत नहीं, फैसला गलत
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
