आधी रात घेरकर चाकू से कत्ल | उदयपुर की सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी में 26 साल के साहिल की हत्या, परिवार बोला—25 लाख मुआवजा दो

उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र में सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी में पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय साहिल की चाकू मारकर हत्या। परिजनों ने 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की।

उदयपुर 

उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में देर रात हुई चाकूबाजी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक साहिल उर्फ सुहानी पुत्र आरिफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है।

CA छात्रों के लिए बड़ा बदलाव | अब साल में सिर्फ दो बार होगी फाइनल परीक्षा, ICAI ने बदला पूरा कैलेंडर

पुरानी रंजिश ने ली जान

थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार साहिल का पहले से ठोकर चौराहा निवासी नईम से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते नईम अपने कुछ साथियों के साथ सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी इलाके में पहुंचा और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

घर लौटते वक्त घेर लिया

बताया जा रहा है कि उस समय साहिल अपने दोस्त जीशान के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।

हमलावरों ने साहिल के सीने और कमर के नीचे दो गहरे वार किए। गंभीर रूप से घायल साहिल मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल साहिल को तत्काल एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बुधवार सुबह से ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। साहिल की मौत की खबर सुनकर उसकी बहन सानिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उसे संभालते नजर आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।