शिमला
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया। बजट में प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई है। वहीं जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया गया। वहीं दूध के खरीद मूल्य को भी बढ़ा दिया गया है। अब आम लोगों को दूध महंगा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि यह बजट हिमाचल को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगा।इस बजट को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
25,000 पद भरे जाएंगे
सीएम सुक्खू ने घोषणा की कि साल 2025 में 25,000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में 1 हजार पद भरे जाएंगे और एक हजार मका नियमित किया जाएगा। पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। 500 पदों के लिए पदोन्नति की परीक्षा करवाई जाएगी। इसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी। गृह रक्षा विभाग में चालकों के 113 पद भरे जाएंगे। पंचायत सचिवाें के 853 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। विधायक प्राथमिकता की सीमा 195 करोड़ से 200 करोड़ करने की घोषणा की ।
पेंशनरों के एरियर का भुगतान 15 मई से
पहले चरण में 70 से 75 साल के पेंशनरों के एरियर का भुगतान 15 मई से किया जाएगा। चतुर्थ से प्रथम श्रेणी कर्मियों-अधिकारियों का एरियर चरणवद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। इससे 1,75,000 कर्मियों को लाभ होगा। प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई है। यह 15 मई से दिया जाएगा।
दिहाड़ीदारों को 25 रुपये बढ़ोतरी के साथ 425 रुपये महीना मिलेंगे। आउटसोर्स कर्मियों को अब 12,750 मासिक मिलेंगे। आने वाले समय में आउटसोर्स भर्तियों को धीरे-धीरे कम करके नई व्यवस्था लाएंगे। पैरा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7,300, सहायिकाओं को 9,800, आशा वर्करों को 9,800, सिलाई शिक्षकों को 500 की बढ़ोतरी, एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600 लोक निर्माण के मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी, आईटी शिक्षकों के 500 रुपये बढ़ाए गए हैं।
बजट की बड़ी घोषणाएं
🔹 पशुपालकों को बड़ी राहत: गाय के दूध का खरीद मूल्य 45 से बढ़ाकर 51 रुपये, भैंस के दूध का मूल्य 55 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर किया गया। परिवहन पर 2 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी मिलेगी।
🔹 पंचायती राज प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा:
- जिला परिषद अध्यक्ष: ₹25,000
- उपाध्यक्ष: ₹19,000
- सदस्य: ₹8,300
- पंचायत समिति अध्यक्ष: ₹12,000
- उपाध्यक्ष: ₹9,000
- प्रधान: ₹7,500
- उपप्रधान: ₹5,100
- वार्ड मेंबर: प्रति बैठक ₹1,050
🔹 मनरेगा मजदूरी में वृद्धि: ₹300 से ₹320 प्रति दिन किया गया।
अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा
🔹 शिक्षा क्षेत्र के लिए 9,800 करोड़
- स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस प्रणाली लागू होगी।
- शिक्षा निदेशालय का पुनर्गठन – स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग निदेशालय।
- ऊना और कांगड़ा में चार नए गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे।
🔹 युवाओं को रोजगार के अवसर
- फूड वैन खरीदने पर ₹3 लाख तक की सब्सिडी।
- स्टार्टअप योजना से युवाओं को बिजनेस शुरू करने में मदद।
🔹 मेडिकल
- सभी मेडिकल काॅलेजों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जाइका मिशन के माध्यम से 1700 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
- डाॅक्टरों को अब 1.30 लाख रुपये मिलेंगे। अस्पतालों में 1 हजार रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। इन्हें 15,000 मासिक वेतन दिया जाएगा।
- आउटसोर्स पर नियुक्त ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट व रेडियोग्राफर का वेतन बढ़ाने की घोषणा की।
- मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना शुरू होगी। इसके तहतर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घरद्वार स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।बजट पर क्या बोले सीएम?
🔹 बागवानी और कृषि को बढ़ावा
- 4000 हेक्टेयर का सर्वे कराया जाएगा।
- HP शिवा प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ खर्च होंगे।
- 100 गांवों में सिंचाई योजनाएं शुरू होंगी।
- 1,500 प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।
- सोलर फेंसिंग के लिए सहायता मिलेगी।
🔹 ट्रांसपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर
- NABARD की मदद से 50 सड़कें और पुल बनाए जाएंगे।
- 100 करोड़ की मुख्यमंत्री सड़क योजना।
- शिमला में लग्जरी बसें चलाई जाएंगी।
- 1000 बस रूट युवाओं को दिए जाएंगे।
🔹 ड्रोन टैक्सी सेवा
- मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन बनाए जाएंगे।
- खेती, बागवानी और दवाइयों की आपूर्ति के लिए ड्रोन सेवाएं शुरू होंगी।
🔹 पर्यटन क्षेत्र में विकास
- 78 नई ईको-टूरिज्म साइट्स विकसित की जाएंगी।
- 5 साल में ईको-टूरिज्म से 200 करोड़ कमाने का लक्ष्य।
🔹 महिलाओं के लिए योजनाएं
- ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 21 साल की हर बेटी को लाभ।
- घरेलू कामकाज करने वाली महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह।
- BPL परिवारों में जन्मी दो बेटियों के लिए ₹25,000 का बीमा।
- अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन ₹50,000 से बढ़ाकर ₹2 लाख।
🔹 मछुआरों को राहत
- रॉयल्टी 15% से घटाकर 7.5%।
- 120 नई ट्राउट यूनिट्स स्थापित होंगी।
- नई नाव खरीदने पर 60% अनुदान।
🔹 सरकारी योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा
- ‘हिम परिवार पोर्टल’ के आईडी को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
- 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-नर्सरी स्कूलों में बदला जाएगा।
- हमीरपुर के सरकारी कार्यालयों में ई-वाहन अनिवार्य।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल का मासूम किडनैप, CCTV में कैद हुई रहस्यमयी दंपती की खौफनाक करतूत
अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा
सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव
नौकरी से इस्तीफा भी ‘रिटायरमेंट’ के बराबर, नहीं रुकेगी पेंशन, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें