जेवर (Jewar) स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के उद्घाटन के बाद जल्द उड़ानें शुरू होने की उम्मीद। पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत 10 शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकती है।
नोएडा
लंबे इंतजार के बाद अब वह पल करीब आ गया है, जब दिल्ली-एनसीआर के आसमान में एक नया हवाई अध्याय शुरू होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं, और इसके साथ ही यहां से कमर्शियल उड़ानों की उलटी गिनती भी शुरू हो जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन के बाद करीब 45 दिन से दो महीने के भीतर इस एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने की संभावना है। फिलहाल एयरलाइंस अपने शेड्यूल और अंतिम मंजूरी की प्रक्रियाओं में जुटी हुई हैं। शुरुआत में फोकस घरेलू उड़ानों पर रहेगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बाद के चरण में शुरू होंगी।
आग का चलता ताबूत बनी बस | डंपर से भिड़ंत के बाद 14 यात्री जिंदा जले, 23 घायल
इन शहरों से जुड़ सकता है जेवर का आसमान
पहले चरण में करीब 10 बड़े शहरों को जेवर एयरपोर्ट से सीधी उड़ानों की कनेक्टिविटी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा और जयपुर शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम सूची एयरलाइंस की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
कौन उड़ाएगा पहली उड़ानें
जानकारी के अनुसार शुरुआती चरण में उड़ानों का संचालन इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किए जाने की संभावना है। ये एयरलाइंस पहले मेट्रो शहरों और बिजनेस रूट्स को प्राथमिकता देंगी, उसके बाद धीरे-धीरे टियर-2 शहरों तक नेटवर्क बढ़ाया जाएगा।
पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट
टिकट बुकिंग कब खुलेगी
यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से करीब 2 से 4 सप्ताह पहले टिकट बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से अपने शेड्यूल जारी कर सकती हैं और शुरुआती किराए भी प्रतिस्पर्धी रखे जाने की संभावना है।
यात्रियों को क्या फायदा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों के लिए जेवर एयरपोर्ट बड़ा विकल्प बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में यहां से उड़ान भरना कई रूट्स पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की तुलना में सस्ता और कम भीड़भाड़ वाला साबित हो सकता है।
यानी आने वाले कुछ हफ्तों में जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक नया एयरपोर्ट नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए यात्रा के नए रास्ते खोलने वाला हब बन सकता है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
