मध्यप्रदेश में होगी चार हजार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, पहले चरण में इतने भरे जाएंगे पद, इसी माह जारी होगी अधिसूचना

MPPSC Recruitment 2023

असिस्टेंट प्रोफेसर का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार हजार खाली पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। दो चरणों में होने वाली भर्ती के पहले चरण में 2053 पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए अधिसूचना इस माह के आखिरी सप्ताह में जारी की जाएगी। इसके बाद दुसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन कब होगी यह अभी तय नहीं है।

अब कॉलेजों में होगा गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान, जारी हुए आदेश | छवि बनाने के लिए पहली बार हायर एजूकेशन के प्लेटफार्म का इस्तेमाल

फ़िलहाल मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने 2053 पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में विभाग ने रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि  पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं खेल अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि  दूसरे चरण में शेष पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, यह पद कब भरे जाएंगे, इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

इसी माह जारी होगा नोटिफिकेशन
प्रथम चरण की भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर  एमपीपीएससी ने लगभग सहमति दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिर तक प्रथम चरण की भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित शेष 2000 पदों के लिए अधिसूचना अप्रेल, 2023 में जारी की जा सकती है।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में नॉन-टीचिंग स्टाफ की करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रक्रिया जल्द ही शुरू जानी है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा जारी की जाएगी।

पांच साल बाद निकलेगी भर्ती
आपको बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने पांच साल पहले 2017 में करीब ढाई हजार पद भरे थे। इससे पहले 1992 में जनरल के पद निकले थे। उसके बाद सामान्य वर्ग के लिए भर्ती नहीं निकाली थी, लेकिन 1994-98 में बैकलॉक के पद भरे गए थे। लंबे समय बाद 2017 में सामान्य के पद भरे गए थे।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

Good News: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी, 48 हजार पदों पर होगी भर्ती, एक्जाम की डेट फिक्स, जानिए डिटेल

योगी सरकार के आदेशों को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने दिखाया ठेंगा, विरोध में उतरे शिक्षक, जानिए क्या  है पूरा मामला

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है? आप तो बच्चों की सेहत बनाने चले थे! पर स्कूलों में हो रहा है इनके जीवन से ऐसा खिलवाड़!!

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला