क्या हरिहर मंदिर को ध्वस्त करके बनाई गई थी संभल की जामा मस्जिद? | सामने आए ये ऐतिहासिक साक्ष्य | बाबरनामा में भी जिक्र कि मंदिर तोड़कर बनाई थी मस्जिद

संभल 

क्या उत्तरप्रदेश (UP) के संभल (Sambhal) की शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) को प्राचीन हिंदू मंदिर को ध्वस्त करके बनाया गया था? इसे लेकर कुछ ऐतिहासिक साक्ष्य सामने आए हैं यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह मस्जिद वास्तव में एक प्राचीन हिंदू मंदिर को ध्वस्त करके बनाई गई थी इसे लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 1875 की रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे

UP: बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस में भीषण टक्कर; चार महिलाओं समेत पांच की मौत

आपको बता दें कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी और कई पुलिसकर्मियों सहित करीब 20 लोग घायल हो गएनाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी की, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था पहले 19 नवंबर को रात में सर्वे हुआ और 24 नवंबर (रविवार) को दूसरी बार सर्वे मस्जिद कमेटी की सहमति से दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे होना था, लेकिन मस्जिद के सर्वे के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया कोर्ट के आदेश पर जब सर्वे शुरू हुआ तो भीड़ ने भड़ककर पुलिस पर हमला कर दिया, पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया हालांकि सर्वे टीम ने अपना काम पूरा कर लिया है और रिपोर्ट 29 नवंबर को अदालत में पेश की जाएगी, जिस पर सभी पक्षों को अपनी राय देने का मौका मिलेगा

साक्ष्य किस ओर कर रहे हैं इशारा?
इस बीच संभल की इस शाही जामा मस्जिद को लेकर कुछ ऐतिहासिक साक्ष्य सामने आए हैं जिनसे यह संकेत मिले हैं कि प्राचीन मंदिर को तोड़कर इस मस्जिद का निर्माण किया गया था मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 1875 की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ हैभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन अधिकारी एसीएल कार्लाइल (A. C. L. Carlleyle)  द्वारा या रिपोर्ट तैयार की गई थी और “Tours in the Central Doab and Gorakhpur 1874–1875 and 1875–1876” शीर्षक के तहत प्रकाशित हुई रिपोर्ट में मस्जिद के अंदर और बाहर के खंभों को पुराने हिंदू मंदिरों का बताया गया है, जिन्हें प्लास्टर लगाकर छिपाने का प्रयास किया गया मस्जिद के एक खंभे से प्लास्टर हटने पर लाल रंग के प्राचीन खंभे दिखाई दिए, जो हिंदू मंदिरों में इस्तेमाल होने वाले डिज़ाइन और संरचना के थेASI के सर्वेक्षण में दावा किया गया कि मस्जिद में ऐसे कई संकेत और अवशेष मौजूद हैं जो इसकी प्राचीनता और हिंदू मंदिर से जुड़े होने की ओर इशारा करते हैं यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है और हाल ही में कराए गए सर्वे को 29 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा

हिंदू पक्ष का दावा है कि एक प्राचीन हिंदू मंदिर को तोड़कर यह मस्जिद बनाई गई थी हिंदू पक्ष ने  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और ऐतिहासिक साक्ष्यों से जोड़ कर अपना दावा प्रस्तुत किया हैहिंदू पक्ष का दावा है कि इसे भगवान विष्णु के मंदिर को तोड़कर बनाया गया था इस दावे का आधार बाबरनामा और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट को माना जा रहा है

शिलालेख में बताया हिंदू मंदिर
ASI की 1875 की रिपोर्ट में इस मस्जिद में मौजूद एक शिलालेख का उल्लेख सबसे बड़ा प्रमाण बताया गया हैइस  शिलालेख है में लिखा है कि इसका निर्माण 933 हिजरी में मीर हिंदू बेग ने पूरा किया था मीर हिंदू बेग बाबर का दरबारी था, जिसने एक हिंदू मंदिर को मस्जिद में परिवर्तित किया ASI के मुताबिक, यह शिलालेख इस बात का प्रमाण है कि मस्जिद का निर्माण किसी हिंदू धार्मिक स्थल को बदलकर किया गया था

ASI की 1875 की रिपोर्ट के अनुसार मस्जिद के हिंदू खंभे मुस्लिम खंभों से अलग हैं और विशुद्ध हिंदू वास्तुकला का प्रतीक हैं ASI के अनुसार, मस्जिद के गुंबद का जीर्णोद्धार हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल में हुआ था मस्जिद की संरचना में हिंदू मंदिर के कई चिह्न पाए गए, जिन्हें बाद में प्लास्टर से ढक दिया गया

हिंदू पक्ष की याचिका में बाबरनामा का जिक्र
हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता हरिशंकर जैन ने अपनी याचिका में बाबरनामा का जिक्र किया है। बाबरनामा, जिसे बाबर ने खुद लिखा था और ब्रिटिश ओरिएंटलिस्ट एनेट बेवरिज ने अनुवाद किया, के पृष्ठ 687 पर लिखा है कि बाबर के आदेश पर उसके दरबारी मीर हिंदू बेग ने संभल के हिंदू मंदिर को जामा मस्जिद में परिवर्तित किया। यह विवरण शिलालेख से मेल खाता है, जिसमें मीर हिंदू बेग का नाम और 933 हिजरी वर्ष में मस्जिद के निर्माण का उल्लेख है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सोच का अंतर… 

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; कर्मचारी के रिटायर होने या सेवा विस्तार अवधि के बाद अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती

Good News: राजस्थान में 830 पदों पर होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती, RSMSSB 25 नवंबर को जारी करेगा नोटिफिकेशन | पंचायत राज में इंजीनियर्स की भर्ती का अलग से जारी होगा विज्ञापन

Good News: SMS अस्पताल में अब कम्प्यूटर नेविगेशन से हो सकेगा जॉइंट रिप्लेसमेंट | FREE मिलेगी यह सुविधा

CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Board Exam 2025 Date: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, 17 दिन में पूरी होगी | जानें कब से होंगे एग्जाम

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें