4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए

हजारीबाग (Hazaribagh) के बरही में दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में 2 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लूट। हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

हजारीबाग 

झारखंड के बरही में दिनदहाड़े हुई एक फिल्मी स्टाइल लूट ने पूरे इलाके को हिला दिया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसे चार हथियारबंद अपराधियों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि बैंक के भीतर मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए—और कुछ ही देर में करीब 2 करोड़ का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

शाम करीब 4 बजे का वक्त… बैंक में रोजमर्रा की गतिविधियां चल रही थीं। तभी चार नकाबपोश अंदर दाखिल हुए—किसी ने हेलमेट पहन रखा था, कोई मास्क में था, तो कोई गमछे से चेहरा ढके हुए था। उनके हाथों में देशी हथियार थे और इरादे साफ।

AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान

अंदर घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उन्हें काबू में किया और फिर डराकर लॉकर खुलवाए। एक-एक कर सोना समेट लिया गया, वहीं काउंटर से नकदी भी उठा ली गई।
जो तरीका अपनाया गया, उससे साफ है—यह कोई अचानक किया गया हमला नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग और संभवतः अंदरूनी जानकारी के साथ की गई लूट थी।

वारदात के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई तुरंत पीछा न कर सके—और फिर आराम से फरार हो गए। अंदर फंसे कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

इस शाखा के बारे में बताया जा रहा है कि यह सिर्फ 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। इतनी कम समय में इतनी बड़ी लूट होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

घटना की पुष्टि करते हुए अमन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।