हरदोई
उत्तरप्रदेश (UP) के हरदोई (Hardoi) में सोमवात तड़के करीब सव तीन बजे बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस में भीषण सड़क में चार महिलाओं सहित पांच की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हुए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पुहंची और घायलों को अस्पताल रैफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखचे उड़ गए।
हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना इलाके के सेउढाई गांव निवासी दिग्विजय की शादी रविवार को थी। बरात कानपुर (Kanpur) के शिवराजपुर गई थी। इसी बरात में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउढाई निवासी सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा देवी( 32) पत्नी रोहित, प्रतिभा (42) पत्नी छोटेलाल, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार ,शुभम (28) पुत्र जसवंत, विमल (40) पुत्र मानसिंह, केशव (12) पुत्र रोहित, शौर्य (10) पुत्र दयाराम अजय (12) पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष (52)भी गए थे।
सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे यह सभी लोग बोलेरो से वापस गांव आ रहे थे। इसी दौरान बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर गौरी चौराहा के पास विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई जबकि विमला, केशव, शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
