Dausa: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का रूट चार्ट फाइनल, यहां से करेगी दौसा जिले में प्रवेश

दौसा 

दौसा (Dausa) जिले में भाजपा की संकल्प परिवर्तन यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) का रूट फाइनल कर दिया गया है। यात्रा 9 सितंबर  को दोपहर एक बजे महुआ विधानसभा क्षेत्र से दौसा जिले में प्रवेश करेगी जहां जिले के बॉर्डर पर ढंड में पार्टी के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर यात्रा का स्वागत करेंगे।

राजस्थान में ACB ने पकड़ा घूसखोरी का बड़ा मामला, PWD का चीफ इंजीनियर अपने घर पर AEN के जरिए XEN से ले रहा था रिश्वत | दस लाख कैश सहित तीनों गिरफ्तार

यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. प्रभुदयाल शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ पर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री और परिवर्तन संकल्प यात्रा के प्रभारी डा. अरुण चतुर्वेदी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ काफिले के साथ दोपहर 1:30 बजे तालचिड़ी होते हुए खेडला, महुआ, धोला कुआं खोहरा, गाजीपुर, पावटा, दायमा फार्म हाउस पहुंचेगा जहां पर स्वागत के कार्यक्रम होंगे। दोपहर 2:00 बजे महुआ शहर में सभा होगी। सभा के बाद दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर उकरूंद, मंण्डावर, भूडा रोड, हींगोटा में परिवर्तन यात्रा का स्वागत होगा।

बांदीकुई
परिवर्तन संकल्प यात्रा इसी दिन बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में शाम 4:15 बजे प्रवेश करेगी। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में कोढीन चौराहा, निहालपुरा, गोलाडा, नूरपूर, नन्देरा, पंचमुखीपर स्वागत होगा। तत्पश्चात बांदीकुई शहर में शाम 6:00 बजे सभा होगी। परिवर्तन संकल्प यात्रा का रात्रि विश्राम बांदीकुई शहर में ही होगा।  डा. शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर  को प्रातः 11 बजे परिवर्तन संकल्प यात्रा में आगंतुक नेता व कार्यकर्ता प्रेस वार्ता कर बांदीकुई शहर से प्रस्थान करेंगे और इसके बाद बांदीकुई रोड पर सिकंदरा टोल प्लाजा पर 11:45 बजे यात्रा पहुंचेगी। परिवर्तन संकल्प यात्रा का सिकंदरा पुलिस थाने के आगे  सिकंदरा चौराहा, कैलाई, दुब्बी, कांदोली में स्वागत सभा के रूप में स्वागत होगा।

दौसा
परिवर्तन संकल्प यात्रा दोपहर 3:30 बजे  दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।  उन्होंने बताया कि भांण्डारेज मोड़, गिर्राज धरण मंदिर, सोमनाथ चौराहा, देवनारायण मंदिर गुर्जर छात्रावास, वीर हनुमान मंदिर, हरियाणा टावर, भाजपा जिला कार्यालय तिवारी धर्म कांटा, गांधी तिराहा, रामकरण जोशी स्कूल के आगे बरकत स्टैच्यू, गुप्तेश्वर दरवाजा तक स्वागत सभा के रूप में परिवर्तन संकल्प यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारी भाजपा कार्यकर्ता व आम जन द्वारा की गई है। 10 सितंबर  को ही दौसा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा शाम 6:30 बजे होगी।परिवर्तन संकल्प यात्रा रात्रि विश्राम दौसा विधानसभा क्षेत्र में ही करेगी।

डा. शर्मा ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा 11 सितंबर को दौसा विधानसभा क्षेत्र जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर आगे के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 11:30 बजे बीघावास मोड, 11:45 बजे नांगल राजावतान में उसका स्वागत होगा। लालसोट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर 12:00 बजे नयाबास, राहूवास, पीपली, डूंगरपुर, सलेमपुर, डीडवाणा में स्वागत के बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा लालसोट शहर में दोपहर 12:30 बजे सभा में बदला जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे दौसा जिले के अंतिम स्वागत स्थल शिवसिंहपुरा में स्वागत के बाद आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में ACB ने पकड़ा घूसखोरी का बड़ा मामला, PWD का चीफ इंजीनियर अपने घर पर AEN के जरिए XEN से ले रहा था रिश्वत | दस लाख कैश सहित तीनों गिरफ्तार

Bharatpur: पुलिस से मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी हत्याकांड के तीन आरोपी, जवाबी फायरिंग में हुए जख्मी | DST इंचार्ज के सीने में लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे

मनमोहन, तुम जग रखवाले…

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और कुलदीप को जगह, चहल बाहर | जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

गहलोत सरकार ने देर रात किए कई RAS अफसरों के तबादले, कई ADM और SDM बदले, यूनिवर्सिटीज में भी अदला बदली

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA

देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी, जानें तीनों पत्नियों के बारे में