मनमोहन, तुम जग रखवाले…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष 

 डॉ. शिखा अग्रवाल 


मनमोहन, तुम जग रखवाले,
दही- माखन को चुरा लिया,
मैया को अपने मुख भीतर,
सारा ब्रह्माण्ड दिखा दिया।

दो हाथों से थाम बंसुरिया,
प्रेम राग भी सिखा दिया।
इक उंगली से उठा के पर्वत,
इंद्र कोप से बचा लिया।

प्रेम दिया राधा को कितना,
पर कर्तव्य निभा दिया।
पांचाली के सखा भाव को,
चीर हरण से बचा लिया। 

सच के साथ निशस्त्र खड़े हो,
सैन्य कुरु बल बढ़ा दिया।
पर सच ही जीतेगा हरदम,
कुरुक्षेत्र में जता दिया।

न्याय बड़ा रिश्ते नातों से,
सहज भंगिमा सिखा दिया।
जब जब भीष्म मौन हुए हैं,
युग ने कभी ना माफ किया। 

हार कभी ना मानें चाहे,
बाधाओं ने थका दिया।
कर्म करे ही जय होती है,
कृष्ण, तुम्हीं ने सिखा दिया।

(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ (चूरू) में सह आचार्य हैं)
——————-

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और कुलदीप को जगह, चहल बाहर | जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

गहलोत सरकार ने देर रात किए कई RAS अफसरों के तबादले, कई ADM और SDM बदले, यूनिवर्सिटीज में भी अदला बदली

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA

देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी, जानें तीनों पत्नियों के बारे में