संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल

अलवर (Alwar) के चर्चित विनीत प्रकरण (VineetCase) में बड़ा फैसला, खेरलीगंज थाना से हटाकर जांच अब कठूमर (Kathumar) डीएसपी को सौंपी गई। पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल, न्याय की मांग तेज।

अलवर 

थाना खेरलीगंज के बहुचर्चित विनीत प्रकरण ने आखिरकार पुलिस प्रशासन को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। भरतपुर जिले के सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जब सीधे पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के दरवाजे पर दस्तक दी, तो मामला थाने से निकलकर उच्च स्तर पर पहुंच गया। दबाव, आक्रोश और लगातार उठती आवाज़ों के बीच अब इस केस की जांच खेरलीगंज थाने से हटाकर कठूमर पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी गई है।

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदलसिंह जाट और युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अन्नू ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने साफ कहा—’हमें इस जांच पर भरोसा नहीं है।’ इसके बाद एसपी सुधीर चौधरी ने तत्काल प्रभाव से जांच ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए।

मामले की जड़ में है 30 जनवरी की वो रहस्यमयी घटना, जब भरतपुर जिले के हलैना क्षेत्र के गांव तिलचिवी निवासी विनीत कुमार की खेडली कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि शुरुआती जांच में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया, जिससे उन्हें न्याय की उम्मीद टूटती नजर आई।

पीड़ित पक्ष के थानसिंह सिनसिनवार (पत्रकार) ने बताया कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, गृह राज्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक तक पहुंचे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 10 अप्रैल को कठूमर में दर्जनों गांवों के लोगों ने सांकेतिक धरना देकर जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

लगातार बढ़ते जनदबाव और आक्रोश के बीच 17 अप्रैल को हलेना, वैर और भुसावर क्षेत्र के प्रतिनिधि अलवर पहुंचे। एसपी से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई। आखिरकार पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिलाया—“आप निर्भय रहें, आपके साथ पूर्ण न्याय होगा।”

इस पूरे घटनाक्रम में इंदलसिंह जाट, अन्नू ठाकुर, भरतसिंह, चंद्रप्रकाश सोलंकी, गूजरमल सरपंच, हाकिमसिंह गुर्जर, गोपाल गुर्जर, सत्यदेव पटैल, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, पत्रकार विष्णु मित्तल, कमलसिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव

नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़

डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड

हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।