सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर

भरतपुर (Bharatpur) के भुसावर (Bhusawar) में 19 अप्रैल को सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। 40 जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधेंगे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत होंगे मुख्य अतिथि।

लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भुसावर (विष्णु कुमार )

भुसावर कस्बा इस बार सिर्फ एक आयोजन का गवाह नहीं बनने जा रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और परंपरा के भव्य उत्सव का केंद्र बनने जा रहा है। Saini Samaj Seva Samiti Bhusawar के तत्वावधान में 19 अप्रैल (आखातीज, रविवार) को होने जा रहा प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन क्षेत्र में खास उत्साह का माहौल बना रहा है।

DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ

यह आयोजन बल्लभगढ़ सड़क मार्ग स्थित नायावास के पास सीओ ऑफिस परिसर में होगा, जहां माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज के 40 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ जीवन की नई शुरुआत करेंगे।

समिति अध्यक्ष चंदर सैनी और उपाध्यक्ष एवं पार्षद रामस्वरूप सैनी बन्टी भगत ने बताया कि आयोजन को लेकर समाज के लोग पूरी तरह सक्रिय हैं और हर स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समाज की सामूहिक भागीदारी इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप देने की ओर बढ़ रही है।

इस भव्य कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देंगे।

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सुबह 7:30 बजे कन्या पक्ष का अल्पाहार खादी ग्रामोद्योग भंडार परिसर में होगा, जबकि वर पक्ष की बारात 8 बजे दीवान वाले हनुमानजी मंदिर से डीजे और बैंड के साथ रवाना होगी। 11 बजे सभी बारातें विवाह स्थल पर पहुंचेंगी, जहां वरमाला और आशीर्वाद समारोह संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे 40 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिग्रहण संस्कार में बंध जाएंगे।

पूरा भुसावर क्षेत्र इस आयोजन को लेकर उत्साह और सामूहिकता के भाव से सराबोर है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसे सिर्फ विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग और परंपरा के पुनर्जीवन का प्रतीक बना रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़

डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड

हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।