लालसोट (Lalsot) में अनुराग सेवा संस्थान (Anurag Seva Sansthan) के कार्यक्रम में साहित्यकार संतोष ऋचा के बाल कविता संग्रह ‘पहेली पहेली खेले’ का विमोचन हुआ। तहसीलदार सीमा घुणावत और पिंकी चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लालसोट
अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट की साहित्य परिषद की सदस्य एवं साहित्यकार संतोष ऋचा के बाल कविता संग्रह ‘पहेली पहेली खेले’ का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा और समाज से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और बाल साहित्य के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन करते हुए तहसीलदार सीमा घुणावत ने कहा कि साहित्य बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ‘पहेली पहेली खेले’ जैसे बाल कविता संग्रह बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और सीखने की रुचि को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
नगर परिषद की निवर्तमान सभापति श्रीमती पिंकी चतुर्वेदी ने भी इस अवसर पर बाल साहित्य में संतोष ऋचा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य लिखना समाज के भविष्य को संवेदनशील और रचनात्मक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर अंजना त्यागी, चेतना बंशीवाल, कमला शर्मा, डॉ. प्रिया भारती, विनीत उपाध्याय, पहल मानव सेवा संस्थान के सचिव सुरेंद्र जांगिड़, परमार्थ योग सेव संस्थान दौसा के अध्यक्ष योग गुरु सुरेश शर्मा, एसीटीओ राजेश शर्मा, संस्थान अध्यक्ष अंशुल सोनी, संस्थान सचिव श्याम सुन्दर शर्मा, प्रियंका चौधरी, डॉ. अंजीव अंजुम, श्रीकांत शर्मा, रेखा सैनी, रुबी पारीक, डॉ. निर्मला शर्मा, कमला शर्मा, प्रेस सचिव अनिल नीमला, डॉ. संजीव रावत, लोकेश शर्मा, दीपक सुकार, राजेन्द्र डोब, गिर्राज सेडूलाई, अविनाश रिवाली, सुनील गुप्ता, अतुल होदायली, रघु मिश्रा, विकास गौतम, गोपाल टापरिया, ओम प्रकाश पारीक, अनुराग तिवाड़ी, महेंद्र साहू, अक्षय तिवाड़ी, हेमन्त कुमार तथा संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा सहित अनेक महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाल साहित्य के महत्व पर चर्चा करते हुए बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘जीरो नंबर वाले भी नौकरी के हकदार?’ | फोर्थ क्लास भर्ती पर हाईकोर्ट हैरान, सरकार से मांगा जवाब
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
