दौसा (Dausa) के जिला चिकित्सालय में मानव सेवा संस्थान ने नव संवत्सर के अवसर पर मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. आरके मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दौसा
नव संवत्सर के अवसर पर दौसा के जिला चिकित्सालय में गुरुवार को सेवा और संवेदना का एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। मानव सेवा संस्थान, दौसा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस
जिला चिकित्सालय के आर.के. जोशी जिला चिकित्सालय परिसर में हुए इस आयोजन में अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा और पूर्व आईएएस एस.डी. मीणा भी मौजूद रहे। मरीजों के बीच फल बांटते समय संस्थान के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से हालचाल भी पूछा, जिससे वातावरण में अपनापन और उत्साह का माहौल बन गया।
मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा ने बताया कि संस्थान लंबे समय से गरीब, असहाय, वृद्धजन और दिव्यांग लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरतमंदों को सहायता की आवश्यकता होती है, वहां संस्थान के कार्यकर्ता मदद पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय से गांधी तिराहा तक मरीजों और जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए एक ई-रिक्शा निशुल्क सेवा के रूप में करीब दो महीने से चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को अस्पताल आने-जाने में काफी राहत मिल रही है।
संस्थान की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए व्हील चेयर, पानी के गद्दे, दिव्यांग छड़ी और अन्य आवश्यक उपकरण भी समय-समय पर उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि इलाज के दौरान मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष भगवान वर्मा सहित सीताराम शर्मा, नाथूलाल शर्मा, बनवारी लाल दिग्गीवाल, अशोक भागोती, सत्येंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, दिनेश पतरिया, कैलाश गहलोत, सुरेंद्र शर्मा, रामचरण शर्मा और कैलाश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने भी फल वितरण में सहयोग करते हुए सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने संस्थान के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। वहीं डॉ. जमशेद खान ने सभी के साथ फोटो सेशन करते हुए नव वर्ष की बधाई दी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
