‘मेडिकल लीव पास करनी है तो 20 हजार दो!’ | रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को ACB ने रिश्वत लेते ही दबोचा

राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) के दौसा आगार (Dausa Roadways) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा को मेडिकल लीव पास करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

दौसा 

राजस्थान रोडवेज में रिश्वत का खेल उस वक्त बेनकाब हो गया, जब Anti Corruption Bureau Rajasthan (ACB) की टीम ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी अधिकारी की पहचान विश्राम मीणा के रूप में हुई है, जिसे बुधवार 8 अप्रैल को एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार किया।

मेडिकल लीव पास करने के बदले मांगे पैसे

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार परिवादी ने एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह दिसंबर 2025 में बीमार होने के कारण छुट्टी पर चला गया था। इलाज के बाद जनवरी 2026 में ड्यूटी जॉइन करने पर उसने मेडिकल से जुड़े सभी दस्तावेज और प्रमाण पत्र दफ्तर में जमा कर दिए थे। लेकिन जब 25 मार्च को वह अपनी मेडिकल लीव अप्रूव कराने मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा के पास पहुंचा, तो आरोपी अधिकारी ने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी।

कई दिनों तक सत्यापन के बाद बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद Anti Corruption Bureau Rajasthan की टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन किया। 2 अप्रैल और 7 अप्रैल को रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने पूरा जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही आरोपी अधिकारी ने 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, एसीबी टीम ने तुरंत उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

अब खुलेंगे और भी राज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मुख्य प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। एसीबी यह भी पता लगा रही है कि क्या इससे पहले भी इस तरह की रिश्वत ली गई थी या कोई बड़ा नेटवर्क इसमें शामिल है। रोडवेज विभाग में हुई इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में भी हलचल मच गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।