देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी, जानें तीनों पत्नियों के बारे में

नई दिल्ली 

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरा ब्याह रचा लिया है। ब्रिटिश महिला ट्रिना से रविवार, 3 सितबंर को लंदन में तीसरी शादी की। शादी में उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी शिरकत की। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी समारोह में पहुंचे थे। इनके अलावा रिसेप्शन में सुनील मित्तल, एलएन मित्तल, एसपी लोहिया, गोपी हिंदुजा सहित कई दूसरे बड़े बिजनेसमैन भी मौजूद रहे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तीसरी पत्नी ट्रिना

आपको बता दें कि हाल ही में साल्वे को केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना है। हरीश साल्वे देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। इन्हें 2015 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिला। वे 1999 से 2002 तक देश के सॉलिसिटर जनरल रहे। साल्वे एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी से मशहूर हुए। 2015 में हरीश साल्वे ने सलमान खान का हिट-एंड-रन केस लड़ा था। इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का मुकदमा लड़ने के लिए एक रुपए फीस ली थी। साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर यूनिवर्सिटी से की है।

पहली पत्नी मीनाक्षी

 साल्वे ने पहली शादी मीनाक्षी से की, 38 साल चली
हरीश साल्वे ने पहली शादी साल 1982 में मीनाक्षी से की थी। मीनाक्षी एक प्रसिद्ध भारतीय कलाकार, कला संग्रहकर्ता और ग्लास डिजाइनर हैं। मीनाक्षी साल्वे का जन्म 1960 में मुंबई में मराठी भाषी परिवार में हुआ था। 38 साल बाद 2020 में दोनों अलग हो गए। पहली पत्नी से हरीश साल्वे की दो बेटियां साक्षी और सानिया हैं।

हरीश साल्वे की दूसरी पत्नी कैरोलीन ब्रोसार्ड

2020 में दूसरी शादी कैरोलीन से की थी
हरीश साल्वे ने 2020 में कैरोलीन ब्रोसार्ड से दूसरी शादी की थी। 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। ब्रोसार्ड ब्रिटेन की एक आर्टिस्ट हैं। उनकी भी यह दूसरी शादी थी। ब्रोसार्ड की पहले पति से एक बेटी है। कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में खोली जाएंगी 50 फास्ट ट्रैक कोर्ट, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

जिंदादिल मेट्रो…

RPSC ने कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन पदों के लिए निकाली बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

RPSC: आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के 5वें विकल्प से जुड़े नियम में हुआ बदलाव