भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस और पिकअप का दौसा में भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

दौसा 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस और एक पिकअप का शुक्रवार शाम को दौसा में भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव वहां के केबिन में बुरी तरह फंस गए। बस और पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।

नशे में धुत कॉलेज प्रिंसिपल पहुंचा SDM ऑफिस, बोला; SDM मुझसे जूनियर, मैं तो कलक्टर के भी अधीन नहीं आता

हादसा दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र में मनोहरपुर-कोथुन हाईवे पर मालगवास गांव के पास हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस-पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर लौट रहे थे।

पंजाब नेशनल बैंक में 12 करोड़ की धांधली, ग्राहकों के खातों से रकम निकाल कर शेयर मार्केट में इनवेस्ट करता रहा और जुए में लुटाता रहा ब्रांच मैनेजर

पुलिस के अनुसार  हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के साथ 28 कार्यकर्ताओं का दाल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए दौसा आया था। दिनभर यात्रा में भाग लेने के बाद विधायक रवि ठाकुर जयपुर चले गए, जबकि उनके साथ आए कार्यकर्ता बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण भिड़ंत के बाद तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली, सदर और सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए। पिकअप में बैठे लोगों के शव अंदर ही फंस गए। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को अलग किया और पिकअप में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त हनुमान मीणा (22) निवासी रूपपुरा, लालसोट और वसीम अकरम (31) निवासी खिरनी, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है जबकि राकेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप सवार लोग दिल्ली मंडी में अमरुद बेचकर सवाई माधोपुर लौट रहे थे। हादसे में कांग्रेस के 6 कार्यकर्ता अनिल, शशिकिरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन और रतनलाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

नशे में धुत कॉलेज प्रिंसिपल पहुंचा SDM ऑफिस, बोला; SDM मुझसे जूनियर, मैं तो कलक्टर के भी अधीन नहीं आता

जयपुर में मिली युवक की जली लाश, हत्या कर शव को कार सहित जलाने का शक

पंजाब नेशनल बैंक में 12 करोड़ की धांधली, ग्राहकों के खातों से रकम निकाल कर शेयर मार्केट में इनवेस्ट करता रहा और जुए में लुटाता रहा ब्रांच मैनेजर

चार हजार असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती, पहले चरण में इतने भरे जाएंगे पद, इसी माह जारी होगी अधिसूचना

इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला