पंजाब नेशनल बैंक में 12 करोड़ की धांधली, ग्राहकों के खातों से रकम निकाल कर शेयर मार्केट में इनवेस्ट करता रहा और जुए में लुटाता रहा ब्रांच मैनेजर

कोझिकोड

PNB से जुडी एक बड़ी घटना सामने आई है। PNB की एक ब्रांच में उसका मैनेजर बैंक के ग्राहकों और कंपनियों के खातों से मोटी रकम निकालता रहा और उस पैसे को शेयर मार्केट में इनवेस्ट करता रहा। यही नहीं मैनेजर ग्राहकों के खातों से निकाले गए पैसे को रमी खेलने में भी लुटाता रहा। करीब बारह करोड़ का फ्रॉड अभी तक पकड़ में आ चुका है। बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला केरल में पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच का है। बैंक की इस ब्रांच में करीब 12 करोड़ की धांधली पकड़ में आई है। ब्रांच मैनेजर ने ही बैंक में लोगों और कंपनियों के खातों से पैसा निकाल कर यह धांधली की और पैसे को शेयर मार्केट में इनवेस्ट करता रहा। ऐसा वह लम्बे आरसे से कर रहा था।

ऐसे खुला फ्रॉड का राज
दरअसल इस ब्रांच में सैंकड़ों की संख्या में ग्राहकों के खाते थे। इनमें कुछ खाते कोझिकोड निगम के भी थे जिसमें रोज लाखों का लेनदेन होता था। मेजर ने निगम के खातों से भी पैसों की निकासी की। कोझिकोड निगम को कुछ दिनों तक इसका पता नहीं चला, लेकिन बाद में निगम को अपने खातों में गड़बड़ी की आशंका दिखी। निगम ने जब अपने सारे खातों और लेन-देन की ट्राजेक्शन को खंगाला तो सामने आया PNB मैनेजर का यह फ्रॉड पकड़ में आ गया। निगम की जांच में सामने आया कि उसके खातों से 15 करोड़ रुपए गायब हैं।

मामला दर्ज हुआ तब पता चला किसने की धांधली
कोझिकोड निगम ने उसके खातों से रकम गायब होने की शिकायत की और पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि बैंक में मौजूद कई अकाउंट से करोड़ों रुपए निकाले गए थे। जिसमें निगम के अलावा कुछ पर्सनल लोगों के भी खाते थे। जांच में इसके पीछे सीनियर बैंक मैनेजर एम.पी. रिजिल का हाथ पाया गया। जैसे ही धोखाधड़ी के खुलासे की खबर सामने आई मैनेजर एम पी रिजिल फरार हो गया। वहीं  फ्रॉड की खबर फैलते ही खाताधारकों में हड़कंप मच गया।

बैंक मैनेजर काफी समय से अकाउंट में गड़बड़ी कर रहा था। बैंक में सबसे सीनियर अधिकारी होने की वजह से किसी ने उससे पूछताछ भी नहीं की। बताया जा रहा है कि उसने सारे अकाउंट से पैसा निकालकर करीब 12 करोड़ रुपए शेयर मार्केट में इनवेस्ट कर दिए। उसे जुआ खेलने की भी लत थी। शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के अलावा उसने कुछ पैसा रमी खेलने में भी लुटा दिया। इस घटना के खुलासे के बाद बैंक मैनेजर करीब एक हफ्ते तक पुलिस से बचता रहा, लेकिन आखिरकार उसे केरल के चैथमंगलम से गिरफ्तार कर लिया  गया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

चार हजार असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती, पहले चरण में इतने भरे जाएंगे पद, इसी माह जारी होगी अधिसूचना

इस राज्य के कॉलेजों में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़, भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 1400 रिक्त पद | चयन के ये होंगे पैरामीटर

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला