लेक्चरर के तबादलों की बम्पर लिस्ट तैयार, कभी भी जारी हो सकती है सूची, चार सौ प्रिंसिपल को भी इधर-उधर करने की तैयारी, इनके बाद इनकी बारी

जयपुर 

राजस्थान के शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर लेक्चररऔर प्रिंसिपल के तबादलों की तैयारी कर ली गई है। इनकी सूचियां अब कभी भी जारी हो सकती हैं। इसके बाद ग्रेड सेकंड और मंत्रालयिक कर्मचारियों के ट्रांसफर करने  की कवायद शुरू करने की जानकारी भी मिली है।  विभाग हाल ही में करीब सोलह सौ शिक्षा अधिकारियों को बदल चुका है।

सूत्रों के अनुसार व्याख्याताओं की तबादला सूची तो बहुत पहले ही तैयार हो चुकी थी लेकिन राजनीतिक प्रेशर के चलते उन सूचियों में संशोधन किए जाते रहे। अब जाकर उनको फ़ाइनल रूप दिया जा सका है। इसलिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से लेक्चरर की तबादला सूची कभी भी जारी की जा सकती हैं। लेक्चरर की तबादला सूची में डेढ़ हजार से ज्यादा नाम हैं।

बड़ी संख्या में लेक्चरर को शहर से गांवों में भेजे जाने की जानकारी मिली है। शहर और शहर के निकटस्थ कस्बों में जमे लेक्चरर को दूरस्थ गांवों में फेंका जा सकता है। जिन गांवों में इसी साल सब्जेक्ट शुरू किए गए हैं, वहां भी लेक्चरर भेजे जा रहे हैं। ऐसे में शहरों से गांवों में जाने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार  विभाग इन्हीं एक-दो दिन में प्रिंसिपल के ट्रांसफर की एक और तबादला सूची जारी करने वाला है  जिसमें करीब चार सौ प्रिंसिपल के नाम हैं। माना जा रहा है कि  शुक्रवार को लिस्ट जारी हो सकती है या  फिर पंद्रह अगस्त के बाद 16 या 17 अगस्त को लेक्चरर और प्रिंसिपल की सूची सामने आएगी।

ग्रेड सेकंड और मंत्रालयिक कर्मचारियों के ट्रांसफर की भी कवायद
लेक्चरर और प्रिंसिपल की सूची जारी होने के बाद विभाग ग्रेड सेकंड और मंत्रालयिक कर्मचारियों के ट्रांसफर करने की कवायद में जुटेगा। सभी जिलों में इनकी लिस्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जहां इनकी सूचियां बनने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के पास जाएगी। वहीं से लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बानसूर के व्यापारी की गोली मार कर हत्या, फार्म हाउस पर मिला शव

‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ लिखी गाड़ी से पहुंचे, बाराती बनकर जब्त कर लाए 58 करोड़ कैश, 32 किलो गोल्ड, 16 करोड़ के हीरे-मोती | 13 घंटे की  सर्च में मिली 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति

राजस्थान के सुनील बंसल को भाजपा ने UP से मुक्त कर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, तीन राज्यों के प्रभारी का भी मिला जिम्मा

केंद्र सरकार ने वकीलों की फीस पर खर्च किए 52.9 करोड़, जानिए किस वकील ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, यह भी जानिए कितनी तय है फीस

शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी, 70 की उम्र में बनी मां, पति 75 का

सऊदी अरब में मिला प्राचीन मंदिर, 8000 साल पुरानी सभ्यता की हुई खोज

जज से माफी मांगिए तो बैंक की डिप्टी मैनेजर बोली ‘सॉरी माई फुट’, इसके बाद फिर हुआ ये

साहब छुट्टी दे दीजिए, पत्नी रूठकर मायके चली गई है; उसे मनाने जाना है

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं