शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी, 70 की उम्र में बनी मां, पति 75 का

अलवर 

राजस्थान के अलवर में एक पूर्व सैनिक के घर में शादी के 54 साल बाद किलकारी गूंज उठी। सत्तर साल की उम्र में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है और उसके पति की उम्र 75 साल है। अब दंपती का घर खुशियों से भर गया है। इस दंपती के यह पहली संतान है। चिकित्सकों का दावा है कि सत्तर साल की उम्र में मां बनने का यह राजस्थान का पहला मामला है।

महिला का नाम  चंद्रवती और पति का नाम गोपीचंद है महिला के पति झुंझुनू के नुहनिया गांव निवासी 75 साल के गोपीचंद सेना से रिटायर हैं सेना में भर्ती होने के बाद बांग्लादेश के युद्ध में जाने का मौका मिला तो एक पल भी पीछे मुड़कर नहीं देखाएक के बाद एक देश की बड़ी चुनौतियों का सामना किया सेना से रिटायर होने के बाद गोपीचंद को पिता बनने की चाहत थी जो अब 75 साल की उम्र में पूरी हुई हैऐसे में अब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।उनका कहना है कि पहली संतान की खुशी का कैसे इजहार करें, यह वह समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ हुए युद्ध में पैर में गोली लगी थी1983 में सेना से रिटायर हो गया। गोपीचंद ने बताया कि वे भी अपने पिता नैनू सिंह के इकलौते बेटे हैं।

नवजात शिशु को चम्मच से दूध पिलाते हुए डॉक्टर

आईवीएफ तकनीक से दिया बच्चे को जन्म
गोपीचंद ने बताया कि 1968 से ही संतान का इंतजार था सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी की डॉक्टरों के जांच करवाई, लेकिन सभी जगह से निराशा हाथ लगी इसी बीच किसी ने आईवीएफ तकनीक के बारे में जानकारी दीपूर्व सैनिक गोपीचंद ने बताया कि अलवर में यहां डॉक्टर से संपर्क किया और उसके बाद आगे की इलाज प्रक्रिया शुरू हुई 8 अगस्त को अलवर के 60 फीट रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में 70 साल की चंद्रवती ने पुत्र को जन्म दियाबच्चे का वजन करीब पौने 3 किलो है डॉक्टर ने कहा कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है

IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ) एक्सपर्ट डॉ. पंकज गुप्ता कहते हैं, ‘देशभर में इस उम्र में बच्चे पैदा होने के गिने-चुने ही केस हैं। राजस्थान का शायद यह पहला केस है। जब 75 साल के पुरुष व 70 साल की महिला को संतान प्राप्ति हुई है।’

अब टेस्ट ट्यूब बेबी को लेकर सरकार ने ART (असिस्टेड रीप्रोडेक्टिव टेक्नीक) कानून बना दिया है। यह कानून जून 2022 से लागू हो गया है। इस कानून के तहत 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं टेस्ट ट्यूब तकनीक से मां नहीं बन सकेंगी। टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए महिला की उम्र 50 साल से कम होनी चाहिए, लेकिन यह केस कानून बनने से पहले का है। इसलिए इनको 70 साल की उम्र में बच्चा मिला है।

बिहार में बड़ा उलटफेर: नीतीश BJP को छोड़ तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार, भाजपा विरोधी दलों का मिला साथ

खेमराज कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने से गहलोत सरकार से खफा हुए कर्मचारी, इस तारीख को कर सकते हैं आंदोलन का ऐलान

ज़िन्दगी कुछ तो दे मशवरा…

सऊदी अरब में मिला प्राचीन मंदिर, 8000 साल पुरानी सभ्यता की हुई खोज

जज से माफी मांगिए तो बैंक की डिप्टी मैनेजर बोली ‘सॉरी माई फुट’, इसके बाद फिर हुआ ये

साहब छुट्टी दे दीजिए, पत्नी रूठकर मायके चली गई है; उसे मनाने जाना है

शब्द सो गए मौन ओढ़कर…

जल्दी ही आएंगे वो दिन जब बैंक की शाखाओं में भूल जाएंगे आप कागज का उपयोग, जानिए कहां तक पहुंची बात

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं

EMM Negative: भारत में मिला पहला दुर्लभ ब्लड ग्रुप और दुनिया का 10वां, जानिए किसे दे सकता है खून