‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ लिखी गाड़ी से पहुंचे, बाराती बनकर जब्त कर लाए 58 करोड़ कैश, 32 किलो गोल्ड, 16 करोड़ के हीरे-मोती | 13 घंटे की  सर्च में मिली 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति

एक ऐसी बारात जिसकी 120 गाड़ियों में शामिल थे 260 लोग। हर गाड़ी पर लगे थे शादी के स्टीकर।  दुल्हन हम ले जाएंगे और सुनीत वेड्स प्रियंका जैसे स्टीकर भी गाड़ियों में चस्पा थे। और जा धमके 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों पर। इन ठिकानों पर ये बाराती सात दिन रुके और गुरुवार को इन बारातियों की बात गुरुवार को मीडिया से साझा की गई। विस्तार से पढ़िए पूरी खबर :

नासिक 

दरअसल यह IT डिपार्टमेंट का अमला था जिसने फिल्मी स्टाइल में महाराष्ट्र के जालना में 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और इस दौरान करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की। रेड में इनके यहां से 58 करोड़ कैश, 32 किलो गोल्ड, 16 करोड़ के हीरे-मोती जब्त किए गए। इसके अलावा कई प्रॉपर्टी के कागजात भी जब्त किए गए हैं। आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लगे। कुछ कर्मचारियों की कैश गिनते-गिनते तबीयत खराब हो गई।

आयकर विभाग की  यह कार्रवाई 1 से 8 अगस्त तक एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर हुई। कार्रवाई ऐसी औचक थी कि किसी को पता भी नहीं चला। अधिकारी जिन गाड़ियों में आते थे, उनमें मैरिज पार्टी लिखा होता था। इसके अलावा दुल्हन हम ले जाएंगे और सुनीत वेड्स प्रियंका जैसे स्टीकर भी गाड़ियों में लगा रखे थे। यही कोड वर्ड भी था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी को संदेह न हो सके और वह रंगेहाथों पकड़ा जा सके।

कपड़े की 35 थैलियों में नोटों के बंडल

58 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। इसमें 30 करोड़ की रकम आलमारी से पाई गई है, जबकि 28 करोड़ की रकम फार्म हाउस से मिली। बड़े पैमाने पर सोना भी बरामद हुआ है। कुछ अचल संपत्तियों को भी एजेंसी ने जब्त किया है। सब को मिलाकर आयकर विभाग ने 390 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। रेड में आयकर विभाग के 260 अफसर और कर्मचारी शामिल थे, जो 120 से ज्यादा गाड़ियों में आए थे। इस ऑपरेशन को एक ही समय में पांच अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका जताई थी।

गाड़ियों पर शादी का स्टिकर

कपड़े की 35 थैलियों में नोटों के बंडल रखे
आयकर विभाग की टीम को शुरुआती जांच में कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में जालाना से 10 किलोमीटर दूर कारोबारी के एक फार्म हाउस पर भी कार्रवाई की गई। यहां एक अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एक अन्य अलमारी में थैलों में रखे नोटों के बंडल मिले। नोटों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लोकल ब्रॉन्च में ले जाकर गिना गया। इन्हें गिनने में 10 से 12 मशीनें लगीं। कपड़े की 35 थैलियों में नोटों के बंडल रखे गए थे।

राजस्थान के सुनील बंसल को भाजपा ने UP से मुक्त कर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, तीन राज्यों के प्रभारी का भी मिला जिम्मा

केंद्र सरकार ने वकीलों की फीस पर खर्च किए 52.9 करोड़, जानिए किस वकील ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, यह भी जानिए कितनी तय है फीस

शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी, 70 की उम्र में बनी मां, पति 75 का

सऊदी अरब में मिला प्राचीन मंदिर, 8000 साल पुरानी सभ्यता की हुई खोज

जज से माफी मांगिए तो बैंक की डिप्टी मैनेजर बोली ‘सॉरी माई फुट’, इसके बाद फिर हुआ ये

साहब छुट्टी दे दीजिए, पत्नी रूठकर मायके चली गई है; उसे मनाने जाना है

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं