सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर; अब हिमाचल में पोस्टिंग का बदलेगा नियम, नए फार्मूले से मची हलचल | पढ़ें सरकार का क्या है नया प्लान

शिमला 

हिमाचल सरकार कर्मचारियों की तैनाती को लेकर नए फार्मूले पर काम कर रही है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों और अफसरों में हचल मच गई है। सरकार जिस नए फार्मूले पर काम कर रही है उसके अनुसार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अब अधिकारियों और कर्मचारियों (employees) की तैनाती सिर्फ प्रशासनिक सहूलियत के आधार पर नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र की जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर नए सिरे से युक्तिकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने विधानसभा में यह ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इस पर विशेष नीति बना रही है, जिससे कर्मचारियों की कमी वाले इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी और आम जनता को सुविधाएं समय पर मिलें।

शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारियों ने कर दिया ऐसा कांड कि… 8 गिरफ्तार, 2 की गई नौकरी | Video

जहां जरूरत, वहीं तैनाती – सरकार का नया फॉर्मूला
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विभागों में कर्मचारियों की कमी की शिकायतें मिल रही हैं, खासकर जनजातीय इलाकों में यह समस्या गंभीर है। ऐसे में सरकार नई नीति के तहत जहां जरूरत होगी, वहीं कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि खाली पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी इस मुद्दे पर कहा कि प्रदेश के सभी जनजातीय क्षेत्रों में कर्मचारियों और अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने का काम तेजी से किया जाएगा। उन्होंने ट्राइबल सब-कॉडर को बहाल करने की मांग भी उठाई।

45 पद खाली, कार्यकारी अधिकारियों के भरोसे चल रहे विभाग
विधानसभा में विधायक डॉ. जनकराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 45 पद खाली हैं, और विभागों का काम कार्यकारी अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत के हिसाब से नियुक्तियां करने की बात तो करती है, लेकिन उनके क्षेत्र में स्थिति अभी भी बेहद खराब बनी हुई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में जल्द मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द ही सभी जरूरी पदों को भरा जाएगा। जहां ओपीडी लोड ज्यादा है, वहां के हिसाब से नियुक्तियां होंगी। उन्होंने डोडरा क्वार और रोहड़ू अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां स्टाफ की भारी कमी है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल में जल्द ही 200 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी, जिसके लिए 16 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इससे प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

सरकार के कदम से कर्मचारियों में मचा हड़कंप
सरकार की इस नई तैनाती नीति से जहां कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं कई इलाकों में इसे राहत भरा कदम भी माना जा रहा है। जो अधिकारी-कर्मचारी सुविधाजनक तैनाती के इंतजार में थे, उन्हें अब नए नियमों के तहत काम करना पड़ सकता है। वहीं, कर्मचारियों की कमी झेल रहे इलाकों के लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 32 IPS अधिकारियों के तबादले, कई को नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट

शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारियों ने कर दिया ऐसा कांड कि… 8 गिरफ्तार, 2 की गई नौकरी | Video

हरियाणा का ऐतिहासिक बजट: किसानों, युवाओं, महिलाओं और विकास को बड़ी सौगात | जानें बजट की खास घोषणाएं

हिमाचल का नया बजट पेश, कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया, शिक्षा क्षेत्र को 9800 करोड़ रुपए का बजट, डिजिटल अटैंडेंस से लेकर नए होस्टल तक कई घोषणाएं, महंगा हुआ दूध | जानें बजट की बड़ी घोषणाएं

अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा

सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव

नौकरी से इस्तीफा भी ‘रिटायरमेंट’ के बराबर, नहीं रुकेगी पेंशन, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

अब कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा बड़ा फायदा, EPFO ने किए 3 बड़े बदलाव, जानें कैसे बदलेगा आपका भविष्य

PNB में बड़ा बीमा घोटाला: मृतकों को ज़िंदा दिखाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, बैंक मैनेजर और अधिकारी शामिल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें