पूर्व सांसद और समाजवादी नेता पंडित रामकिशन की धर्मपत्नी कृष्णा देवी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

भरतपुर 

भरतपुर के पूर्व सांसद और समाजवादी नेता पंडित रामकिशन की धर्मपत्नी कृष्णा देवी (96) का अंतिम संस्कार शनिवार को अनाह गेट श्मशान में किया गया। मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र शैलेश शर्मा द्वारा दी गई। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग उपस्थित थे। कृष्णा देवी की पार्थिव देह पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी, भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, एडीएम सिटी सुभाष गोयल, एसडीएम देवेंद्र सिंह परमार, एडिशनल एसपी अनिल मीणा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कांग्रेस के नेता धर्मेंद्र शर्मा, भाजपा नेता गिरधारी तिवारी, जिला पेंशनर समिति के अध्यक्ष डोरीलाल कटारा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज, पूर्व पार्षद दयाचंद पचौरी, पूर्व पार्षद आलोक शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजाराम, पार्षद श्याम सुंदर,  कांग्रेस नेता किशोर शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष इंदु शेखर शर्मा, समता आंदोलन के केदार पाराशर, किसान नेता इंदल सिंह जाट, श्री ब्राह्मण सभा के महामंत्री जीवन लाल शर्मा, पार्षद मनोज सिंह,  कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, मनुदेव सिनसिनी, नेम सिंह फौजदार और  मोहन सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों की तादाद में लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कृष्णा देवी ने आजादी की लड़ाई में लिया था हिस्सा
कृष्णादेवी का शुक्रवार शाम भरतपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके पुत्र अनिल शर्मा ने बताया कि आजादी की लड़ाई में कृष्णा देवी ने भी पति पंडित रामकिशन की तरह पाकिस्तान वाले इलाकों और दिल्ली में प्रभात फेरियां निकालीं थीं। इस साल 29 अप्रैल को ही उन्होंने शादी के 75 साल पूरे किए थे। उनके 4 पुत्र, 2 बेटियां और पौत्र एवं पौत्रियों से भरा-पूरा परिवार है।

पंडित रामकिशन के मुताबिक जब वे आपातकाल के दौरान जेल में थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने कृष्णा देवी से पति की रिहाई के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया था। लेकिन, उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि स्वतंत्रता सेनानी जेल से छूटने की भीख नहीं मांगते। वे अपने बड़े भाई रुद्रदत्त शास्त्री के साथ पाकिस्तान में पढ़ी थीं। शास्त्री भी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें आजादी के आंदोलन के दौरान देश निकाला देकर हरिद्वार से पंजाब भेज दिया गया था। उनका परिवार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भी निकट था। कृष्णा देवी के पिता विष्णुदत्त शास्त्री धर्म गुरु थे। कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में उन्हें एक बार समाज का कोप भी झेलना पड़ा था।

डिस्ट्रिक कोर्ट में भिड़ीं महिला वकील, जमकर बरसाए लात-घूंसे, एक-दूसरे को पटक-पटक कर मारा, खींचे बाल

राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट लिस्ट

इस यूनिवर्सिटी से जुड़े 28 कॉलेजों के 5000 एड-हॉक टीचर्स होंगे परमानेंट

ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के PM, पर आशीष नेहरा को मिल रही बधाइयां; जानिए क्या है मामला

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का महिला वकीलों को अजीब नोटिस; ओपन कोर्ट में बाल न संवारें, काम में खलल पड़ता है | इसके बाद फिर हुआ ये

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल पदों पर होगी बम्पर भर्ती

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 11 फीसदी को और मिलेगा प्रमोशन | अनुकंपा नियुक्तियों में भी आई तेजी

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए डिटेल

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी