गहलोत सरकार ने शुक्रवार को एकबार फ़ी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। राजस्थान के नए डीजीपी की घोषणा के बाद यह बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने अब 30 IAS अफसरों को बदल डाला है। इससे पहले करीब एक दर्जन IAS को बदला था। कुछ जिलों के कलेक्टर्स को भी बदला गया है।
इन तीन जिलों के बदले कलक्टर गंगानगर कलेक्टर रुक्मणी रियार का हनुमानगढ़ तबादला किया है। हनुमानगढ़ कलेक्टर नथमल डिडेल को रोडवेज एमडी के पद पर लगाया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव लक्ष्मीनारायण मंत्री अब डूंगरपुर कलेक्टर होंगे। प्रतापगढ़ कलेक्टर सौरभ स्वामी को श्रीगंगानगर कलेक्टर बनाया गया है। डूंगरपुर कलेक्टर इंद्रजीत यादव को अब प्रतापगढ़ भेजा गया है।
जारी आदेशों के अनुसार 6 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। आनंद कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिन IAS को बदला गया है उनमें वो अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें सीएम गहलोत ने एक दिन पहले कामकाज में लापरवाही को लेकर डांट पिलाई थी। नीचे देखिए पूरी लिस्ट: