नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में एक तरफ लंबत मामलों का पहाड़ खड़ा हो रहा है; वहीं साल 2023 में खाली पदों को लेकर संकट और बढ़ने वाला है। क्योंकि साल 2023 में नौ जज रिटायर होने जा रहे हैं। लिहाजा CJI डी वाई चंद्रचूड़ के सामनेपदों को भरने का काम बहुत चुनौती पूर्ण होगा।
आपको बता दें कि जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम और कार्यपालिका के बीच संबंध कोई बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस समय छह रिक्तियां हैं। जजों के 34 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 28 जज ही कार्यरत हैं। अब 2023 में यह फासला और बढ़ सकता है। आगामी साल में नौ जज रिटायर होने जा रहे हैं। इससे सुप्रीम कोर्ट में जजों के खाली पदों की संख्या और बढ़ जाएगी।
ये जज हो रहे हैं रिटायर
- जस्टिस अब्दुल नज़ीर – 4 जनवरी, 2023
- न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी – 14 मई, 2023
- जस्टिस श्री शाह – 15 मई, 2023
- जस्टिस केएम जोसेफ – 16 जून, 2023
- जस्टिस अजय रस्तोगी – 17 जून, 2023
- जस्टिस वी रामसुब्रमियन: 29 जून, 2023
- जस्टिस कृष्णा मुरारी – 8 जुलाई, 2023
- जस्टिस एस रवींद्र भट 20 अक्टूबर, 2023
- जस्टिस संजय किशन कौल – 25 दिसंबर, 2023
पिछली कॉलेजियम की बैठक में नियुक्ति के लिए पांच नामों की सिफारिश की गई थी जिसमें न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल हैं। केंद्र जल्द ही कुछ नियुक्तियों को मंजूरी दे सकता है। न्यायिक रिक्तियां लंबे समय से बहस का विषय रही हैं।
पूर्व CJI रंजन गोगोई ने अपने कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट के लिए 16 सिफारिशें कीं, जबकि उनके बाद बने CJI एसए बोबडे ने कोई भी सिफारिश नहीं की। जस्टिस बोबडे से पदभार ग्रहण करने वाले CJI एन वी रमना ने अपने कार्यकाल के दौरान 11 सिफारिशें कीं थी।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें
New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज
RGHS में गड़बड़ी, इन जिलों के इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ एक्शन, योजना से किया बाहर
वकीलों के सम्मलेन में उठा मामला; कुछ वकील ही कमाते हैं करोड़ों, जज भी दे देते हैं तारीख पर तारीख
देशभर की अदालतों में जजों के हजारों पद खाली, सामने आया चौंकाने वाला यह आंकड़ा
OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव
राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट
अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान