हरियाणा स्टेट डॉक्टर्स एसोसिएशन की मांग; मेडिकल ऑफिसर के पदों को बढ़ाकर 2000 किया जाए | चिकित्सा मंत्री को दिया ज्ञापन

रोहतक 

हरियाणा (Haryana) में मेडिकल ऑफिसर के 1506 पद रिक्त पड़े हुए हैं लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 777 पद ही भरने से हरियाणा स्टेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Haryana State Doctors Association) ने गहरा असंतोष जताया है। एसोसिएशन ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री को एक ज्ञापन देकर पदों को बढ़ाकर 2000 करने की मांग की है।

राजस्थान के जज को ब्लैकमेल कर रही थी महिला, मांग रही थी एक करोड़ रुपए और बंगला |अदालत ने महिला और उसके दोस्त को सुनाई सात साल की सजा

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशीष पूनिया और महासचिव डा. परमवीर राठी ने बताया कि राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में MBBS और MD चिकित्सक (Doctor) उपलब्ध नहीं हैं। वहीं प्रदेश के गांवों, ढाणी जैसे दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सकों की भारी कमी होने से आमजन नीम हकीमों के पास इलाज करने को मजबूर है। दूसरी तरफ राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया पैर पसार रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम, अस्थमा के भी काफी मरीज बढ़ रहे हैं। इससे राज्य में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवा देने में कार्यरत चिकित्सकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशीष पूनिया और महासचिव डा. परमवीर राठी ने बताया कि  रोहतक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस (Rohtak University Health Science) द्वारा 1 दिसंबर को मेडिकल ऑफिसर के केवल 777 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई जिसमें MBBS डिग्री एवं PG डिग्रीधारी 6000 डॉक्टर ने परीक्षा दी जबकि राज्य में मेडिकल ऑफिसर के 1506 पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में वर्तमान में 5,522 चिकित्सा अधिकारी के पद हैं जिसमें से 4,016 भरे हुए हैं एवं 1506 खाली पड़े हैं।

एसोसिएशन ने कहा है कि डॉक्टर सरकारी सेवा ज्वाइन करके ग्रामीण क्षेत्र में सेवा करना चाहते हैं लेकिन  1506 की तुलना में केवल 777पद भरने से उनमें गहरी निराश व्याप्त है। एसोसिएशन ने ज्ञापन में यह भी बताया कि अंतिम परीक्षा 2022 जून माह में 980 पहरों पदों  के लिए हुई थी। अब लगभग ढाई तीन साल बाद केवल 777 पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं। जिनमें तकरीबन 300 से अधिक चिकित्सक फिजीशियन स्पेलिस्ट भी हैं। एसोसिएशन ने ज्ञापन में मांग की कि  Medical officer के पदों  की संख्या में वृद्धि कर एवं नए पद सृजित कर उनकी संख्या 2000 की जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जयपुर मेट्रो को लेकर बड़ी खबर, अब जगतपुरा तक चलेगी मेट्रो | CM भजनलाल शर्मा ने मेट्रो के विस्तार को लेकर दिए निर्देश | मौजूदा DPR को होल्ड पर रखा

RPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई | यहां देखें डिटेल जानकारी

जयपुर में दस किलोमीटर के इस रूट पर बनेगा अब डबल डेकर रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात | मेट्रो भी दौड़ेगी

सतीश पूनिया को BJP ने सौंपी नई जिम्मेदारी

जमानत देने के लिए जज ने मांगी 5 लाख रुपए घूस, FIR दर्ज, दो बिचौलिए गिरफ्तार | अब जज की गिरफ़्तारी के लिए हाईकोर्ट जाएगी ACB

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद

Jobs: RPSC ने निकाली वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदों पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन का प्रोसेस | किस विषय के कितने पद; जानें यहां

देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार; मिनटों में पूरी होगी घंटों की दूरी | दौड़ेगी राकेट जैसी रफ्तार वाली ट्रेन | जानें खासियत

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

जयपुर में 2 छुटि्टयां घोषित, कलक्टर ने जारी किए आदेश

बदलने जा रही है बैंक कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी, महिलाकर्मियों को हो सकता है बड़ा फायदा | जल्‍द लागू होंगे नए नियम

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें