जयपुर पश्चिम ब्लॉक किशोरी मेले में इन बालिकाओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

जयपुर के मानसरोवर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेला आयोजित हुआ। हिमांशी सैनी, खुशबू महावर, दिव्या सैनी सहित छह बालिकाएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।

जयपुर। किशोरियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कावेरी पथ, मानसरोवर में जयपुर पश्चिम ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेला-2026 आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न विद्यालयों से आई बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जयपुर पश्चिम ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया।

मेले के दौरान किशोरी सशक्तिकरण, मीना-राजू, गार्गी मंच तथा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिकाओं ने इनमें भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और जागरूकता का प्रदर्शन किया।

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर इन बालिकाओं का चयन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए तीन जोन से बालिकाओं का चयन किया गया। जोन-1 से हिमांशी सैनी, जोन-2 से खुशबू महावर और जोन-3 से दिव्या सैनी ने चयनित बालिकाओं में स्थान बनाया। वहीं, माध्यमिक स्तर पर जोन-1 से गुनिशा शर्मा, जोन-2 से तनिष्का सोनी और जोन-3 से सोम्या कुशवाहा का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। ये सभी चयनित बालिकाएं आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जयपुर पश्चिम ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम मुरारी रंकावता, एसीबीईओ जयपुर पश्चिम एवं पूर्व पार्षद रामावतार गुप्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा श्रीमती सीमा विज, सीआरसी, एमजीजीएस थड़ी मार्केट, एसडीएमसी सदस्य विकास गुप्ता एवं के.के. गुप्ता तथा संस्था प्रधान नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे। अतिथियों ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को किशोरियों की प्रतिभा निखारने और उनमें जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बताया।

आयोजन टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिताओं के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन टीम में डॉ. संतोष कुमार जाखड़ और दीपक खत्री ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। अंत में चयनित बालिकाओं को शुभकामनाएं दी गईं और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जयपुर पश्चिम ब्लॉक की टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘कांग्रेस राम भरोसे है, नेताओं को उसी डाल से है दिक्कत जिस पर बैठे हैं’ विश्वेंद्र सिंह के तेवर फिर तल्ख

यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो

मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *