हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में नई तैनाती।

चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिसिंग का पूरा समीकरण बदलने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए। इस बदलाव में खास तौर पर गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और बहादुरगढ़ जैसे अहम इलाकों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सरकार के इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को जिला पुलिस की कमान दी गई है, तो कई अधिकारियों के पास अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी जोड़ी गई हैं। खासकर एनसीआर से जुड़े जिलों में डीसीपी स्तर पर हुए बदलाव को पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पंचकूला में राजेश कुमार को कमान

नई पोस्टिंग के तहत राजेश कुमार को एसपी पंचकूला नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एसपी एसटीएफ और एसपी सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं परबीना पी. को एसपी जीआरपी, अंबाला कैंट की जिम्मेदारी दी गई है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में बदली तस्वीर

एनसीआर के सबसे महत्वपूर्ण पुलिसिंग क्षेत्रों में शामिल फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। राजेश मोहन को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम, फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम में आयुष यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम की जिम्मेदारी मिली है। वहीं प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर बनाया गया है। उन्हें 4th IRB मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

सोनीपत में भी बड़ा बदलाव

सोनीपत में अपराध नियंत्रण से जुड़ी जिम्मेदारी जितेंद्र गेहलावत को दी गई है। उन्हें डीसीपी गोहाना के साथ-साथ डीसीपी क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी कड़ी में हितेश यादव को डीसीपी बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है।

एससीबी और सोशल आउटरीच में भी बदलाव

पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण विंग स्टेट क्राइम ब्यूरो में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। नरेंद्र सिंह को एसपी एससीबी नियुक्त किया गया है। वहीं उषा देवी को एसपी एससीबी के साथ एसपी सोशल आउटरीच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस व्यापक फेरबदल में जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा और विशेष पुलिस इकाइयों तक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। खास तौर पर गुरुग्राम-फरीदाबाद बेल्ट और सोनीपत क्षेत्र में डीसीपी स्तर की नई तैनाती से आने वाले दिनों में इन इलाकों की पुलिसिंग में बदलाव दिखाई दे सकता है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *