गोगामेड़ी से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं पर हरियाणा में टूटा कहर, पिकअप ट्राले में घुसी; 6 की मौत | पलवल के KMP एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 9 गंभीर घायल

हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोगामेड़ी मंदिर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर घायल हुए।

पलवल। राजस्थान के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर हरियाणा के पलवल में दर्दनाक हादसे में बदल गया। मंगलवार सुबह KMP एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पलवल के यादुपुर गांव के पास हुआ। पिकअप में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। श्रद्धालु राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप अचानक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मैनपुरी निवासी 70 वर्षीय विजय, 45 वर्षीय रसमा देवी, 65 वर्षीय कमला, 40 वर्षीय राजकुमार, 60 वर्षीय महेश और 52 वर्षीय सुधा के रूप में हुई है।

वहीं दुर्घटना में घायल हुए 9 श्रद्धालुओं को तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिए हैं। हादसे के बाद एक और सवाल सामने आया है—जिस ट्राले से पिकअप टकराई, उसका चालक वाहन लेकर फरार बताया जा रहा है। पिकअप चालक भी मौके से फरार है। पुलिस अब दोनों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *