जयपुर के जगतपुरा में 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। श्री अग्रसेन सेवा संस्थान जयपुर साउथ की ओर से प्रभात फेरी, हवन-पूजन, शोभायात्रा और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।
जयपुर। श्री अग्रसेन सेवा संस्थान जयपुर साउथ की ओर से जगतपुरा में महाराजा अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती 11 अक्टूबर 2026, रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन के तहत प्रभात फेरी, हवन-पूजन, शोभायात्रा और भोजन प्रसादी सहित कई कार्यक्रम होंगे। आयोजकों ने समाज के लोगों से सपरिवार समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने और समाज की एकता को मजबूत करने की अपील की है।
10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
सुबह निकलेगी प्रभात फेरी
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 से 7 बजे तक प्रभात फेरी से होगी। यह फेरी शिव मंदिर, खाटूश्याम चौराहा, जगतपुरा से शुरू होकर होटल महादेव पैलेस तक जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे होटल महादेव पैलेस, रामनगरीया रोड, जगतपुरा, जयपुर में हवन एवं पूजा का आयोजन होगा।
शाम को निकलेगी शोभायात्रा
जयंती समारोह का प्रमुख आकर्षण शोभायात्रा होगी। यह शाम 4 से 6 बजे तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा का आयोजन आईसीआईसीआई बैंक, खाटूश्याम चौराहे से होटल महादेव पैलेस तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 से 10 बजे तक होटल महादेव पैलेस, रामनगरीया रोड, जगतपुरा में भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजकों की ओर से भोजन के साथ फलाहार की भी व्यवस्था की गई है।
संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, महामंत्री हरदयाल सिंघल और कोषाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने समाज के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
