राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प

जयपुर के RCCI परिसर में प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। डॉ. के. एल. जैन समेत कई पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जयपुर। पेड़ लगाने के अभियान तो खूब चलते हैं, लेकिन जयपुर में हुए एक कार्यक्रम में फोकस सिर्फ पौधारोपण पर नहीं रहा। यहां लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक बचाने और उनकी देखभाल करने की बात को उतना ही महत्वपूर्ण बताया गया। एम.आई. रोड स्थित राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (RCCI) परिसर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ के तहत हुए कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पौधारोपण किया।

सेव नेचर सेव लाइफ प्रबुद्ध काउंसिल, RCCI और भारतीय स्वर्णकार संघ (BSS) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत RCCI अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने पौधा लगाकर की। इसके बाद मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी पौधे लगाए।

रस्सी खोली तो उठाया डंडा और टूट पड़ा परिवार पर… मां, नाना-नानी समेत 4 की हत्या; अमोदा की घटना ने दहला दिया

डॉ. जैन बोले- पर्यावरण बचाना सिर्फ सरकार का काम नहीं

कार्यक्रम में डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। समाज, उद्योग जगत और आम नागरिक को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पेड़ों की संख्या बढ़ने से हरित क्षेत्र का विस्तार होता है और वातावरण में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। वर्षा चक्र को बनाए रखने में भी पेड़ों की भूमिका है। बढ़ते शहरीकरण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण को जन-अभियान का रूप देने की जरूरत है। डॉ. जैन ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। उन्होंने उद्योग और व्यापार जगत से भी विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की बात कही।

बी.एल. सोनी और राजीव अरोड़ा ने भी रखी बात

कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त अतिरिक्त महानिदेशक बी. एल. सोनी और RCCI के प्रधान मुख्य सलाहकार एवं एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट राजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। दोनों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत पर विचार रखे। उनका कहना था कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण तैयार करना किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।

चार साल से पर्यावरण के लिए काम कर रही संस्था

कर्नल दिवाकरन और शिव कुमार शर्मा ने सेव नेचर सेव लाइफ काउंसिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की स्थापना करीब चार वर्ष पहले पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से पिछले वर्षों में वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। उनका कहना था कि केवल पौधा लगाना संस्था का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक बचाना भी जरूरी है।

RCCI के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य हुए शामिल

कार्यक्रम में RCCI के कार्यकारी अध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, मानद महासचिव बृज बिहारी शर्मा, संयुक्त सचिव बादशाह मियाँ, इन्दर सिंह कुदरत, प्रभात गुप्ता और ललित तिवारी, कार्यकारी निदेशक योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कुमार कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड, संयुक्त सचिव अमित पारीक, उप सचिव त्रिनेत्र रोलीवाल और कार्यकारिणी सदस्य शालिनी अग्रवाल मौजूद रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी और चैम्बर के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलीचंद कडेल ने डॉ. के. एल. जैन और RCCI का आभार जताया। उन्होंने कहा कि RCCI ने पर्यावरण से जुड़ी इस पहल के लिए मंच और सहयोग उपलब्ध कराया, जिससे अभियान को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में RCCI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल ने अतिथियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को निरंतर चलने वाला सामूहिक अभियान बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन “Together for a Greener Tomorrow” यानी “एक हरित कल के लिए एकजुट” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान

पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने फिर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड; फाइनल में बल्ले से बरसा रन, गेंदबाजों ने किया काम तमाम

गांवों की सरकार के लिए बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा रण; जानिए कब किस चरण में पड़ेगा वोट

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RAS अधिकारियों के तबादले; भरतपुर के वैर SDO भी बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट

RJS भर्ती का इंतजार खत्म होने के करीब? मार्च से पहले वैकेंसी की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला गणित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *