अजमेर
Rajasthan Senior Teacher Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीनियर टीचर के कुल 2129 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 1727 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित क्षेत्र में विभिन्न विषय पर वरिष्ठ अध्यापक के 402 पद हैं।
OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 8 विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक के कुल 2129 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन 26 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन लिए जाएंगे। 24 जनवरी 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा स्थान और तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही विस्तृत पाठ्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
किस विषय के कितने पद
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक के कुल 2129 पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 1727 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित क्षेत्र में विभिन्न विषय पर वरिष्ठ अध्यापक के 402 पद हैं। अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थी गैर अनुसूचित क्षेत्र की रिक्तियों के विरुद्ध आवेदन कर सकते हैं। आठ विषयों में हिंदी विषय के लिए 273 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) और 15 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए), अंग्रेजी के 242 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) और 85 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए), गणित विषय के लिए 539 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) और 155 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए), विज्ञान विषय के लिए 261 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) हैं। इसी प्रकार 89 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए), सामाजिक विज्ञान के 70 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) और 18 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए), संस्कृत विषय के लिए 276 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) और 33 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए), पंजाबी विषय के लिए 64 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) हैं, जिसमें (अनुसूचित क्षेत्र के लिए कोई पद नहीं है), उर्दू विषय के लिए दो पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए) और 7 पद (अनुसूचित क्षेत्र के लिए) हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी 01 जनवरी 2026 को अधिकायु के होते हैं; उन्हें अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आवेदन करने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहता है तो आवेदन की अवधि के दौरान और आवेदन की लास्ट डेट के बाद 10 दिन के भीतर 500 रुपये का शुल्क देकर आवेदन पत्र संशोधित कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का संसोधन नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के अभ्यर्थी- 600 रुपये
- आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर/ सहरिया क्षेत्र के अभ्यर्थी- 400 रुपये
- दिव्यांगजन- 400 रुपये
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 135 करोड़ की संपत्ति जब्त
कॉलेज की प्रिंसिपल सस्पेंड, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई
PNB के मैनेजर को झांसा में लिया और 6 लाख 65 हजार रुपए खाते में करवा लिए RTGS
7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह
Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला
EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
