RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

राजस्थान में RGHS की प्री-ऑथराइजेशन व्यवस्था के बाद क्लेम में 47% कमी आई है। डिजिटल मॉनिटरिंग में अनियमितताओं पर 9 अस्पतालों के TMS और 3 डॉक्टरों की आईडी ब्लॉक की गई।

जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं

बारां के कवाई-अटरू हाईवे पर कार और बलकर की भीषण भिड़ंत में डॉक्टर दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। परिवार बारां से जयपुर लौट रहा था।

मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र

मेडिकल कॉलेजों में अनुभवी शिक्षकों की कमी के बीच DMA India ने वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों की ऊपरी आयु सीमा बढ़ाने या खत्म करने की मांग की है। संगठन ने 75 साल तक सेवा जारी रखने का सुझाव दिया।

1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा

राजस्थान में करीब 1150 विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट डॉक्टरों के स्टाइपेंड का मामला सामने आया है। अखिल राजस्थान चिकित्सक संघ ने एरियर सहित भुगतान और समान व्यवस्था की मांग की है।

RGHS में ज्यादा क्लेम का खेल? 238 मरीजों के 479 केस जांच के घेरे में | 50 अस्पताल और 60 डॉक्टरों की भूमिका पर नजर, एक बीमारी के नाम पर 3-4 बार बुलाया

RGHS के डेटा विश्लेषण में 238 लाभार्थियों से जुड़े 479 प्रकरण सामने आए हैं। 50 अस्पताल और 60 डॉक्टर जांच के दायरे में हैं।

राजस्थान में 600 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा विज्ञापन, सरकार ने दी मंजूरी | अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद

राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। जल्द भर्ती विज्ञापन जारी होगा। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी।

दो दिन पहले सीने में हुआ था हल्का दर्द, गैस समझकर ली दवा… फिर 40 साल के डॉक्टर की थम गई धड़कन

दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत 40 वर्षीय डॉ. हिमांशु शर्मा का जयपुर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो दिन पहले उन्हें सीने में हल्का दर्द हुआ था, जिसे सामान्य गैस समझा गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत और जिला अस्पताल में शोक की लहर है।

डॉक्टर्स डे पर युवाओं के नाम डॉक्टरों का संदेश | ‘बीमारी का इंतजार मत करो, स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी दवा है’

डॉक्टर्स डे पर डीएमए इंडिया और MY Bharat वडोदरा ने ‘Healthy Youth, Healthy India’ विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, महिला स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर जागरूक किया।

5 घंटे तक बंद कार में मौत से जूझता रहा रेजिडेंट डॉक्टर | पेट्रोल खत्म होते ही थम गई एसी की सांस, जिंदगी भी साथ छोड़ गई | जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना

जयपुर के आदर्श नगर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा का शव बंद कार में मिला। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल खत्म होने के बाद एसी बंद होने और दम घुटने की आशंका जताई गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू

केंद्र सरकार ने कफ सिरप की बिक्री पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कफ सिरप नहीं मिलेगा। छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस बिक्री की छूट समाप्त कर दी गई है।