75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा

जींद में एसीबी ने टैक्स चोरी का मामला निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया।

जींद। करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस और उसे निपटाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग… मामला सीधे जीएसटी विभाग के ईटीओ तक पहुंचा तो रिश्वत देने वाले ने एसीबी का दरवाजा खटखटा दिया। इसके बाद तीन लाख रुपये के साथ ऐसा जाल बिछाया गया कि रिश्वत लेने वाला सीए तो मौके पर पकड़ा ही गया, पूछताछ में जीएसटी विभाग के ईटीओ तक भी एसीबी पहुंच गई।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने टैक्स चोरी के मामले को निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। सीए अजय शर्मा को भिवानी रोड स्थित उसके कार्यालय से पकड़ा गया, जबकि ईटीओ दिवेश साहू की गिरफ्तारी लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय से हुई।

मामला ईगराह निवासी अमन की शिकायत से शुरू हुआ। अमन के खिलाफ जीएसटी विभाग की ओर से करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस जारी किया गया था। शिकायत के मुताबिक इस मामले का निपटारा कराने के बदले सीए अजय शर्मा के माध्यम से ईटीओ दिवेश साहू पांच लाख रुपये मांग रहा था। अमन ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग जुलाना के एसडीओ दीपांशु को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया।

एसीबी ने शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये दिए। इन नोटों पर हस्ताक्षर करने के साथ पाउडर भी लगाया गया, ताकि रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी तक पहुंचने का सबूत मिल सके।

इसके बाद अमन ने ईटीओ दिवेश साहू से संपर्क किया। बातचीत के बाद उसे भिवानी रोड स्थित सीए अजय शर्मा के कार्यालय में जाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता वहां पहुंचा और तीन लाख रुपये अजय शर्मा को सौंप दिए।

रकम हाथ में आते ही एसीबी टीम सक्रिय हो गई। इशारा मिलते ही अधिकारियों ने सीए अजय शर्मा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथों का रंग लाल हो गया। यानी जिस रकम को लेकर शिकायत की गई थी, वह अब एसीबी की कार्रवाई में सामने थी। लेकिन कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई।

सीए अजय शर्मा से पूछताछ के दौरान जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू का नाम सामने आया। इसके बाद एसीबी टीम लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय पहुंची और ईटीओ दिवेश साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी के मामले को निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA कसी नकेल

छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज

जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *