PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश

अमरोहा के गजरौला में PNB चौपला शाखा के मैनेजर और फील्ड अफसर समेत चार लोगों पर ग्रामीण के नाम फर्जी ITR से 10 लाख का होम लोन निकालने का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी।

गजरौला (अमरोहा)। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक लापरवाही या सुनियोजित फर्जीवाड़ा उस वक्त खुलकर सामने आया, जब एक ग्रामीण के घर बैंक का नोटिस पहुंच गया। आरोप है कि बैंक के ही शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर समेत चार लोगों ने मिलकर ग्रामीण की जानकारी के बिना फर्जी आईटीआर (ITR) तैयार की और उसके नाम पर 10 लाख रुपये का होम लोन डकार गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?

फर्जी कागजों और दस्तखतों का पूरा खेल

सुल्तानपुर मौलवी के रहने वाले हरवेंद्र सिंह के मुताबिक, खाईखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार और अरुण अग्रवाल उनके संपर्क में आए थे और उन्हें बैंक से लोन दिलवाने का झांसा दिया था। हरवेंद्र ने साफ कह दिया था कि वे कोई आईटीआर नहीं भरेंगे।

आरोप है कि इसके बावजूद दोनों ने कागजी औपचारिकता का हवाला देकर जबरन उनके हस्ताक्षर ले लिए और यह कहकर घर भेज दिया कि कोई लोन नहीं हुआ है।

PNB मैनेजर और फील्ड अफसर पर गंभीर आरोप

मामला तब गंभीर हो गया जब प्रदीप और अरुण ने पीएनबी की चौपला शाखा के मैनेजर मिदीद पाराशर और फील्ड अफसर राजकुमारी के साथ मिलकर कथित तौर पर एक फर्जी आईटीआर तैयार करवा ली। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर हरवेंद्र सिंह के नाम से 10 लाख रुपये का होम लोन पास कराकर राशि निकाल ली गई। जब घर पर बैंक का लोन रिकवरी या बकाया नोटिस पहुंचा, तब जाकर पीड़ित को इस बड़े फर्जीवाड़े की भनक लगी।

शिकायत के बाद धमकी और चौतरफा चुप्पी

जब हरवेंद्र ने बैंक पहुंचकर इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया और चुपचाप रुपये जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने जब इस पूरे मामले की लिखित शिकायत बैंक मैनेजर को दी, तो वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामले को दबाने की कोशिश हुई।

आखिरकार थक-हारकर पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बैंक शाखा प्रबंधक समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम

एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर

महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं

इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *