जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक

जयपुर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. संजीव अग्रवाल को भारत इनोवेटिव ग्लास टेक्नोलॉजी कंपनी (बिगाटेक) में तीन वर्ष के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

जयपुर। जयपुर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. संजीव अग्रवाल को भारत इनोवेटिव ग्लास टेक्नोलॉजी कंपनी (बिगाटेक) में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। इसके साथ ही उन्हें कंपनी की ऑडिट समिति में भी मनोनीत किया गया है।

बिगाटेक भारत में सूचीबद्ध कंपनी ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम लिमिटेड और अमेरिका की कॉर्निंग इंक का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी की ओर से चेन्नई में आधुनिक ग्लास का उत्पादन किया जाएगा।

10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका

चेन्नई में लगेगी भारत की पहली कवर ग्लास निर्माण फैक्ट्री

बिगाटेक ने कॉर्निंग इंक के साथ मिलकर चेन्नई में भारत की पहली कवर ग्लास निर्माण फैक्ट्री स्थापित की है। इसकी शुरुआती उत्पादन क्षमता 30 लाख इकाई सालाना होगी। कॉर्निंग का करीब 170 साल पुराना इतिहास है और इसे दुनिया की अग्रणी तकनीकी कंपनियों में गिना जाता है। कंपनी ग्लास, सेरामिक एवं ऑप्टिकल विज्ञान के क्षेत्र में काम करती है।

बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र का लंबा अनुभव

डॉ. संजीव अग्रवाल इससे पहले स्टेट बैंक समूह, जम्मू-कश्मीर बैंक, जयपुर स्टॉक एक्सचेंज और महात्मा गांधी अस्पताल सहित विभिन्न संस्थानों में निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. अग्रवाल भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के सदस्य भी हैं। इसके अलावा उन्हें इंसॉल्वेंसी एवं बैंकिंग (आईबीबीआई) के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में भी उन्हें लंबा अनुभव एवं विशेष ज्ञान प्राप्त है।

बिगाटेक में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर उनकी नियुक्ति के साथ उन्हें कंपनी के बोर्ड में प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो

मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *