बहादुरगढ़
दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर ने किसान आंदोलन से लौट रही पंजाब की पांच महिलाओं को रौंद दिया। इससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल से रोहतक PGIMS रैफर किया गया है। हादसे पर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है और पंजाब सरकार से पीड़ित परिवारों को मदद देने और घायलों के इलाज की मांग की है।
मृतक महिलाओं की शिनाख्त सिंदर कौर (60) पत्नी भान सिंह, अमरजीत कौर (58) पत्नी हरजीत सिंह, गुरमेल कौर (60) पत्नी भोला सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं के नाम 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह और हरमीत कौर को हैं। ये सभी पंजाब के मानसा जिले तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की रहने वाली हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद झज्जर एसपी वसीम अकरम ने भी घटना स्थल का दौरा किया है।
इन सभी महिलाओं का टिकरी बॉर्डर से काफी पहले बहादुरगढ़ बाइपास स्थित फ्लाइओवर के नीचे कैंप था, जिसमें यह करीब 20 दिन से ठहरी हुई थी। किसान आंदोलन के रोटेशन के हिसाब से नया जत्था एक दिन पहले ही आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच चुका है, जिसके चलते आज उन्हें वापस अपने घर लौटना था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे पांच महिलाओं का यह जत्था अपने कैंप से कुछ दूर आगे ही बाइपास पर फुटपाथ पर जाकर बैठ गया। महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी झज्जर की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने इन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर से बचने के लिए महिलाएं एक ऊपर एक चढ़ गई, लेकिन डंपर उनके ऊपर से गुजर गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: गश्त पर निकली पुलिस टीम पर काल का वार… टैंकर से टकराई ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत
- भरतपुर में फ्लाईओवर निर्माण से ठप पड़ा कारोबार, व्यापारियों की दो टूक- ‘दुकानों में ग्राहक नहीं, अब आंदोलन ही आखिरी रास्ता’
- ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वत का खेल! ACB ने डॉक्टर और पशुधन निरीक्षक को रंगे हाथों दबोचा
- जयपुर क्लब में खूनी बर्थडे पार्टी, भरतपुर ओपन जेल से भागे कैदियों ने चाकू से गोदकर दोस्त को उतारा मौत के घाट | लड़की को थप्पड़ पड़ते ही भड़का विवाद
- भोमियाजी के दर्शन से लौट रही SUV पर काल का कहर, 5 दोस्तों की मौत, एक ही गांव में पसरा मातम
- पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र
- कमरे में मिली युवती की लाश, ट्रैक पर मिला इंजीनियर… कुछ घंटों में ऐसे खुली गुरुग्राम की डबल डेथ मिस्ट्री की पूरी कहानी,फोन नहीं उठने पर शुरू हुई तलाश ने राज सामने ला दिया
- 13 जुलाई से बदल जाएगा RGHS का नियम… अस्पताल जाने से पहले जान लीजिए, कब मिलेगी तुरंत जांच और कब लेनी होगी मंजूरी,सरकार ने बदली व्यवस्था
- पति गया, फिर बेटा-बहू भी छिन गए… अब विक्षिप्त बेटे और दो पोतों के सहारे थी बुजुर्ग मां, संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ
